सांसद पी एल पूनिया ने दी सैकड़ों कारकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी
यूपी के हाथरस में हैवानियत का शिकार हुयी लड़की की आज मौत हो गयी इस घटना को सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर उबाल है लोग इन्साफ की मांग को लेकर धरना -प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि ये घटना 14 सितंबर की है और आज सुबह ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में 4 आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में हैं। इसी कड़ी में आज उप्र में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद पी एल पूनिया ने सैकड़ों कारकर्ताओं के साथ विजय चौक पर गिरफ्तारी दी।
उधर दिल्ली की सोशल एक्टिविस्ट स्वाति मालवीय ने भी ट्विटर पर लिखा कि बलात्कारियों ने 19 साल की लड़की के साथ बर्बरता से रेप कर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, जीभ तक काट दी। आज पीड़िता ने दिल्ली में दम तोड़ दिया। हर रोज़ बेटियां दरिंदगी का शिकार हो रही है, प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। इन दरिंदो को तुरंत फांसी होनी चाहिए!

प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। उन्होंने लिखा कि हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बीएसपी प्रमुख मायावती ने लिखा कि यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद है। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।
चंद्रशेखर आज़ाद ने ट्वीट किया कि हमारी सहनशीलता की परीक्षा न ली जाए। मैं माँग करता हूँ कि उन दरिंदो को तुरंत फांसी पर लटकाया जाये।







