Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    हमें आत्मनिर्भर बनना होगा: मोदी

    By April 24, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635

    संकट में सकारात्मक सन्देश

    नरेंद्र मोदी को सदैव विपक्ष के नकारात्मक हमले झलने पड़ते है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उनकी यह नियति निर्धारती हो गई थी। यह सिलसिला आज तक जारी है। यह कल्पना थी कि कोरोना आपदा के समय विपक्ष का नजरिया कुछ समय के लिए बदल जायेगा। इस समय आपदा प्रबंधन के साथ लॉक डाउन भी अपरिहार्य है। नरेंद्र मोदी सरकार ने इसपर बेहतर ढंग से अमल किया है। विश्व में नरेंद्र मोदी की प्रशंसा हो रही है। कोरोना से जंग में उन्हें नम्बर वन बताया जा रहा है।

    लेकिन भारत का विपक्ष इस संकट में भी मोदी के प्रति नफरत छोड़ने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर वह पंचायत सदस्यों से मुखातिब थे। समस्त पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने संबोधित किया।
    प्रधानमंत्री ने एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को लॉन्च किया। जिसके जरिए गांव की विकास परियोजनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना ने हमारे काम करने का तरीका बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने हमारे सामने कई मुसीबतें खड़ी की हैं लेकिन हमें आत्मनिर्भर बनने का सबक भी दिया है। कभी प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से सौ पैसे भेजे जाते है, लेकिन गांव तक पन्द्रह पैसे ही पहुंचते है। मोदी ने दावा किया कि अब गांवों में पूरे सौ पैसे पहुंच रहे है।

    मोदी ने पुनः लोगों को जागरूक किया। कहा कि कोरोना एक विचित्र वायरस है खुद किसी के घर नहीं जाता है। इसलिए दो गज दूरी का पालन करना जरूरी है। उन्होंने लोगो का मनोबल बढ़ाया। कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा। एक दौर वो भी था जब देश की सौ से भी कम पंचायतें ब्रॉडबैंड से जुड़ी थीं। अब सवा लाख से ज्यादा पंचायतों तक ब्रॉडबैंड पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों की संख्या भी तीन लाख से अधिक हो गई है। देश के गांवों में रहने वाले लोगों ने विश्व को अपने संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा दी है। दुनिया को दो गज दूरी का सन्देश दिया है। यह कोरोना से बचाव में कारगर है। आज दुनिया में चर्चा हो रही है कि कोरोना को भारत ने किस तरह जवाब दिया है। मोदी ने माना कि भारत में सीमित संसाधन है। कठिनाइयां है। फिर भी यहां के लोग परिस्थितियों का मुकाबला कर रहे है। कांग्रेस के नेता इस प्रकार आरोप लगा रहे है, जैसे छह वर्ष पहले तक स्वास्थ सेवाएं बहुत विकसित थी। जबकि इस क्षेत्र में इन छह वर्षों में ही सर्वाधिक कार्य हुए है। कांग्रेस के बयान समाज में निराशा फैलाने वाले है।

    मोदी कहा कि यह सही है कि रुकावटें आ रही हैं, परेशानी हो रही है, लेकिन संकल्प का सामर्थ्य दिखाते हुए, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए, नए नए तरीके खोजते हुए, देश को बचाने का और देश को आगे बढ़ाने का काम भी निरंतर जारी है। गांव के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार ने दो परियोजनाएं शुरू की है। सरकार ने भारत में ही मोबाइल बनाने का अभियान चलाया। इसका परिणाम है कि आज गांव गांव तक कम दामों वाले स्मार्टफोन पहुंच चुके हैं। इतने बड़े स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस हो रही हैं। यह इसी के कारण संभव हो पाया है।

    गांव के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए आज सरकार द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरु किया गए हैं। एक है ई ग्राम स्वराज और दूसरे की विशेषता है कि उसके द्वारा हर ग्रामीण के लिए स्वामित्व योजना की शुरुआत हो रही है। ई ग्राम स्वराज के जरिए गांव में विकास योजनाओं की प्लानिंग में मदद मिलेगी। आज लॉन्च हुए एप ई ग्राम स्वराज के जरिए ग्राम पंचायतों के फंड,उसके कामकाज की पूरी जानकारी होगी। इसके माध्यम से पार्दशिता आएगी। परियोजनाओं के काम में भी तेजी आएगी। स्वामित्व योजना से ग्रामीणों अनेक लाभ होंगे। इससे संपत्ति को लेकर भ्रम और झगड़े खत्म होंगे। इससे गांव में विकास योजनाओं की योजना बनाने में मदद मिलेगी। इससे शहरों की तरह गांवों में भी लोग बैंकों से लोन ले सकेंगे।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading