Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आपने ऐसे लोग भरे हैं जिनके ब्लड में है मुझे गाली देना: प्रधानमंत्री

    By April 1, 2019Updated:April 1, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526
    अजीत अंजुम की पत्रकारिता बचेगी या नौकरी !
    लखनऊ, 01 अप्रैल 2019: TV9 न्यूज चैनल की लांचिग के लिए पंहुचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप के CEO रवि प्रकाश से कहा- आपने ऐसे लोग भरे हैं जिनके ब्लड में है मुझे गाली देना।
    TV9 के CEO ने जवाब दिया- बदलाव लायेंगे इसमें। जवाब सुनकर प्रधानमंत्री हंसते हुए बोले- ऐसा मत करो, जीने दो इन बेचारों को।
    इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। अब ये भी तय है कि इस चैनल में कुछ बदलाव तो होना है। काफी दिनों से बेरोजगारी झेलने के बाद मिली नौकरीे से खुश पत्रकार सहम गये हैं।  प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के आखिरी वाक्य वाली बख्शिश में अजीत अंजुम और विनोद कापरी जैसे पत्रकारों की नौकरी जिन्दा बची तो इनकी पत्रकारिता मार दी जायेगी। प्रधानमंत्री का पहला वाक्य था- ऐसे लोग भरे हैं जिनके ब्लड में है मुझे गाली देना।
    मोदी के इस आरोप के बाद या तो ये पत्रकार निकाले जायेंगे या फिर इनके अंदर सत्ता के नकारात्मक पहलुओं को इंगित करने वाली पत्रकारिता का लहु निकाल दिया जायेगा। हांलाकि ये झूठ है कि ये पत्रकार अपनी खबरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं। हां ये सच है कि अंजुम जैसे पत्रकार TV9 में नौकरी पाने से पहले बेरोजगारी के खुले आसमान में निडरता के पंखों से आजाद पत्रकारिता की उड़ाने भर रहे थे। सत्ता के गुलाम चैनलों की नौकरी के उस कोठे में कैद नहीं थे जहां सत्तानशीनों का दिल खुश करने का मुजरा करना पड़ता है। बंद पिजरे के वैसे तोते नहीं थे जिस तोते को कम्युनिस्ट होने के बाद भी राम-राम या अल्लाह-अल्लाह करना पड़ता है।
    निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का धर्म निभाने के लिहाज से बेरोजगारी के बुरे दिन ही इनके अच्छे दिन थे। और नौकरी मिल जाने के इनके अच्छे दिन बुरे साबित होंगे। क्योंकि नौकरी में रहने के लिए चाटुकारिता के घुंघरू बांधकर सत्ताधारियों को खुश करने लिए इन्हें झूठ की सेज पर नाचना होगा। वास्तविक पत्रकारिता विपक्ष की भूमिका मे होती है। सच्चा पत्रकार सत्ता की कमियों को उजागर करता है। सवाल करता है। लेकिन सत्ता के गुलाम बड़े मीडिया ग्रुप में बंधकर पत्रकार पत्रकारिता के सिद्धांतों के सवालों के आगे शर्मिन्दा और खामोश खड़ा होने पर मजबूर हो जाता है।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप में गाली शब्द को यदि आलोचना करना माने तो उन्होने गलत नहीं कहा।  TV9 के तमाम पत्रकार बेरोजगारी के दौर में सोशल मीडिया में सत्ता या नरेंद्र मोदी के आलोचनात्मक पहलुओं को उजागर कर रहे थे। जिसे किसी बड़े मीडिया समूह में दिखाया जाना मुमकिन नहीं था। फेसबुक, यूट्यूब और तमाम वेबसाइट्स में अजीज अंजुम और विनोद कापरी का हर ख्याल मोदी सरकार या मोदी संस्कृति के ऐबों को उजागर कर इसकी मजम्मत कर रहा था। चैनल की ओपनिंग से पहले TV 9 के वेब संस्करण में इन पत्रकारों की निर्भीकता सरकार के आलोचनातमक पहलुओं का ट्रेलर पेश कर रही था।
    अजीत अंजुम जैसे TV9 के पत्रकारों का फेसबुक प्रोफाइल चेक कीजिएगा तो पता चल जायेगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप के CEO से आखिर क्यों कहा कि आपने तो ऐसों को भर लिया जिनके खून में मोदी विरोध है। अब देखना ये है कि इन निर्भीक पत्रकारों की नौकरी जाती है या पत्कारिता। क्योंकि नौकरी बच गयी तो पत्रकारिता खत्म हो जायेगी और यदि इन पत्रकारों ने अपनी सच्ची पत्रकारिता बचाने (सच लिखने) की कोशिश की तो इनकी नौकरी चली जायेगी।
    – नवेद शिकोह

    Keep Reading

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Free distribution of over one lakh saplings on Environment Day!

    पर्यावरण दिवस पर एक लाख से अधिक पौधों का मुफ्त वितरण!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading