Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मायावती की जुबानी जंग पर अखिलेश की चुप्पी पड़ रही भारी, जारी है सेंधमारी

    By January 20, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526
    • नेताओं को लग रहा, अगले चुनाव में भाजपा को सपा ही दे सकती है टक्कर
    • लगातार सपा छोड़कर बसपा में जाने का सिलसिला जारी है

    उपेन्द्र नाथ राय

    लोकसभा चुनाव के दौरान जब सपा और बसपा का गठबंधन हुआ तो ऐसी हवा चलाने की कोशिश हुई कि बुआ-बबुआ की जोड़ी के आगे भाजपा हवा में उड़ जाएगी लेकिन ऐसा न होने पर चुनाव बाद ही बसपा ने सपा को झटक दिया। उसके बाद से ही बसपा प्रमुख हमेशा सपा पर हमलावर रहीं लेकिन अखिलेश यादव ने बसपा के खिलाफ जुबान नहीं खोली। अब एक-एक कर बसपा के लोगों का साइकिल की सवारी करना बता रहा है कि सपा ने मौनव्रत रहकर बसपा को खोखला करने की ठान ली है। इससे बसपा प्रमुख मायावती की बौखलाहट बढ़ेगी।

    राजनीति के जानकार बसपा नेताओं का सपा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में अब तक भाजपा को टक्कर देने वाली पार्टी के रूप में सपा के ही होने की संभावना बता रहे हैं। पहली बार यूपी के विधानसभा उपचुनाव में भाग्य आजमाने वाली बसपा को जब शुन्य पर सीमटना पड़ा तो बसपा प्रमुख मायावती भी सन्न रह गयी थीं। उनको ऐसा होने का कत्तई एहसास नहीं था। अभी लोकसभा चुनाव में हार के बाद सपा से गठबंधन तोड़कर खुद को दूसरे नम्बर की पार्टी बनने की फिराक में उन्होंने उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया।

    file photo

    गठबंधन तोड़ते ही हमलावर हो गयीं मायावती, अखिलेश रहे मौन:

    सपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद ही उसपर हमलावर मुद्रा में भी आ गयी थीं और उन्होंने कहा था कि लोकसभा में अखिलेश यादव के कहने पर ही उन्होंने मुसलमानों को कम टिकट दिया था। इन सबके बावजूद उपचुनाव में उनका खाता नहीं खुला। इसके बाद से ही लोग अनुमान लगाने लगे कि आने वाले चुनाव में भी सपा ही भाजपा को टक्कर दे सकती है।

    सीएए के विराेध में भी अव्वल हैं अखिलेश:

    दूसरी ओर सीएए के विरोध में भी प्रदेश में मुखर विरोध करने में सपा बसपा की अपेक्षा आगे रही। इससे एक वर्ग का झुकाव उसकी तरफ ज्यादा बढ़ा है। कांग्रेस ने भी सीएए को विरोध किया लेकिन वह प्रदेश में अस्तिवहीन है। इस कारण उसकी तरफ नेताओं का ध्यान कम है। यही कारण है कि अब बसपा में भगदड़ सी मच गयी है और आए दिन बसपा छोड़कर नेता सपा में शामिल हो रहे हैं। इससे जहां एक तरफ सपाइयों में उत्साह दिख रहा है, वहीं बसपा में मायूसी है।

    राजनीतिक भविष्य सपा में सुरक्षित लग रहा नेताओं को:

    राजनीतिक जानकारों के अनुसार यही कारण है कि सोमवार को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित पूर्व सांसद तथा मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ यहां समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बस्ती के रहने वाले है पूर्व सांसद व विधायक राम प्रसाद चौधरी के साथ ही आठ पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद ने भी सपा का दामन थामा। छह जिलापंचायत सदस्य और कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। इससे पूर्व शनिवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रघुनाथ प्रसाद शंखवार, मोहनलालगंज से प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं समेत सैकड़ों लोग सपा में शामिल हुए थे।

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading