Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    ‘वैलेन्टाइन डे’ के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सीएमएस की पहल

    By February 7, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563
    • ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनायें
    • सी.एम.एस. के 56,000 छात्रों की अपील

    सीएमएस के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के मार्गदर्शन में स्कूल के 56,000 छात्रों ने देश की युवा पीढ़ी खासकर छात्र-छात्राओं से पुरजोर अपील की है कि आगामी 14 फरवरी को संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनायें एवं पारिवारिक एकता व सामाजिक एकता का अलख जगाकर राष्ट्र के नैतिक व आध्यात्मिक प्रगति में योगदान दें।

    गोमती नगर के आडिटोरियम में आयोजित आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. के 56000 छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के 6 छात्रों ने जोरदार तरीके से ‘वैलेन्टाइन डे’ के विकृत स्वरूप से किशोरों व युवा पीढ़ी का आगाह करते हुए कहा कि ‘वैलेन्टाइन डे’ की मूल भावना को भुला दिेये जाने के कारण यह पवित्र दिन विकृत रूप लेता जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी दिशाभ्रमित हो रही है। पारिवारिक एकता हेतु संत वैलेन्टाइन ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, अतः पारिवारिक एकता को मजबूत कर संत वैलेन्टाइन को सच्ची श्रद्धान्जलि दी जा सकती है।

    प्रेस कान्फ्रेन्स में अपने विचार रखते हुए छात्रा आईसी शुक्ला ने कहा कि वैलेन्टाइन डे ‘शोक दिवस’ है। संत वैलेन्टाइन के प्रति सच्ची श्रद्धा यही होगी कि सभी लोग एक दूसरे आदर करें, सम्मान करें, तभी एक आदर्श समाज की स्थापना होगी।

    श्रेया शुक्ला एवं नन्दिनी मिश्रा का कहना था कि आजकल वैलेन्टाइन डे नैतिक जिम्मेदारियों को नकारते हुए मनाया जाता है एवं मात्र सस्ती लोकप्रियता के लिए युवा पीढी को गुमराह किया जा रहा है, इसे तत्काल रोकने की आवश्यकता है।

    साक्षी सचान का कहना था कि आज इस बात की महती आवश्यकता है कि छात्र समुदाय वैलेन्टाइन डे की आड़ में अनैतिक विचारों एवं आधारहीन खुशियों के स्वार्थी उद्देश्य को समझ पायें। इसी प्रकार अदवन्त मिश्रा एवं आदित्य राय का कहना था कि वैलेन्टाइन डे का विकृत स्वरूप नई पीढ़ी को चरित्रहीन एवं मानसिक रूप से कमजोर बना देगा। हमें इसके वास्तविक स्वरूप व इसके सही अर्थ को जानने समझने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि स्कूलों और कालेजों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आकर किशोर एवं युवा छात्रों के मार्गदर्शक बने और एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा चारित्रिक गुणों से ओतप्रोत समाज का निर्माण करें। हमारा कर्तव्य है कि वैलेन्टाइन डे के सही मायने पूरे विश्व के बच्चों को समझायें जिससे कि प्रत्येक बालक के हृदय में ईश्वर के प्रति, अपने माता-पिता के प्रति, भाई-बहनों के प्रति और सगे सम्बन्धियों के प्रति भी पवित्र ईश्वरीय प्रेम की भावना बनी रहे।

    #वैलेन्टाइन डे #वैलेन्टाइन डे ‘शोक दिवस’ #सीएमएस

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading