Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    15वें वित्त आयोग के सामने पार्टियों ने रखी अनुदान राशि बढ़ाने की मांग

    By October 21, 2019Updated:October 21, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 664

    लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2019: पंद्रहवें वित्त आयोग भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भाजपा व अन्य पार्टियों के नेताओं से मिला और प्रदेश के विकास के सुझाव मांगे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से मिलने वाले अनुदान को बढ़ाये जाने के संबंध में अपने-अपने ढंग से तर्कपूर्ण प्रस्ताव रखे।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और भाजपा सुशासन समिति के राज्य प्रमुख चंद्र भूषण पांडेय ने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ हुई बैठक में कहा कि यूपी में अपराध कम हुआ है और निवेश बढ़ा है। इस कारण आयोग को यूपी के विकास के लिए अधिकतम सहयोग और मदद देनी चाहिए। योजना भवन में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग के समक्ष भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने 12 बिन्दुओं पर अपना पक्ष रखा।

    भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि देश का 2024 तक पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य है। उसमें उत्तर प्रदेश का एक ट्रिलियन डालर योगदान का संकल्प है। प्रदेश ने एफआरबीएम एक्ट को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया है। इस निष्पादन को सी.आई.आई. द्वारा राजकोषीय निष्पादन एवं संकेतक (एफ.पी.आई.) के मानकों पर प्रदेश को सराहा गया है। वित्तीय अनुशासन को कड़ाई से लागू करने वाले राज्यों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

    गाँव को शहर सदृश और शहर समतुल्य अवसंरचना एवं सुविधाएं प्रदान करने की दृश्टि से संसाधनों के वितरण में सूत्र तय हों, जिससे स्मार्ट गांवों के विकास पर कार्य हो सके। इससे जहाँ शहरी आबादी के केन्द्रीकरण पर रोक लगेगी, वहीं बड़े शहरों की पर्यावरण चुनौतियों का भी समाधान निकल पायेगा।

    पूर्व प्रस्तावित बैठक कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅक्टर अनूप पटेल शामिल रहे। इन नेताओं ने वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल के सामने उत्तर प्रदेश के बेहतर आर्थिक विकास हेतु अपना सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में शामिल होने के पूर्व कांग्रेस के सदस्यों ने कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’ के साथ वित्त आयोग के समक्ष रखे जाने वाले सुझावों पर गहन विचार-विमर्श किया।

    वित्त आयोग के समक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं डाॅक्टर अनूप पटेल ने सुझाव रखते हुए कहा कि 14वें वित्त आयोग ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को केन्द्रीय करों में से 42 प्रतिशत धनराशि देने का निर्धारण किया था, लेकिन प्रदेश का शेयर घटाकर 17.95 प्रतिशत कर दिया गया। इससे राज्य का भारी नुकसान था। केन्द्र के साथ प्रदेश में जिस प्रकार जीएसटी लागू किया गया, उससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हुआ है। नेताओं ने कहा कि 15वें वित्त आयोग प्रदेश की अनुमन्य धनराशि का शेयर इस बार घटाया नहीं जाना चाहिए।

    Keep Reading

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading