नीम और निबौली बनेंगे लाभकारी, नीम रत्न से बांदा डीएम सम्मानित
लखनऊ, 13 फरवरी, 2020: नीम एक लाभकारी पौधा है। यह जहां छोटे-छोटे अवसरों में उपयोगी होता है, वहीं विश्व स्तर पर दवाओं में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बात आज ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन के एक कार्यक्रम में कृषि निदेशालय में मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कही।
उन्होंने कहा कि नीम के माध्यम से लोगों को मजबूत किया जा रहा है । विश्व नीम सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नीम कई लोगों की आर्थिक मदद कर रहा है। इस दौरान कई लोगों को पुरस्कार भी दिए गए । कार्यक्रम का शुभारंभ मधु श्रीवास्तव ने किया। मंच पर अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह गांव से लेकर महिलाओं तक के लिए उपयोगी है। नीम शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद कर रहा है। महिलाओं के लिए भी उपयोगी है । क्योंकि है उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है ।

गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने कहा कि हमारी पुरानी परंपरा और तौर-तरीके बेहतर रहे हैं। नीम रत्न से सम्मानित हुए बांदा डीएम श्री हीरालाल ने कहा कि नीम और निबोली को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाने लगा है ।उन्होने कहा कि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर नीम के लिए सहयोग मांगा जाएगा। पर्यावरण संरक्षक कुमार विश्वास ने भी नीम के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया ।
बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि वह आज भी नीम का दातुन करते हैं ।यह हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। सरकार नीम लगाने वालों को प्रोत्साहित करें ।कार्यक्रम में मंत्री महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्मानित किया। बांदा जिला अधिकारी हीरालाल को नीम रत्न, प्रवीन जयपुरिया बंगलौर और योगेंद्र कुमार निर्देशक विपणन नई दिल्ली को गलोबल नीम रत्न की उपाधि दी गयी। इस दौरान कई युवक भी पुरस्कृत किए गए।







