ग्रेटर नोएडा। विश्व मुक्केबाजी कप के फाइनल में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ पांच गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए। नूपुर शेअर, अरुंधति चौधरी, प्रीति पवार, निकहत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा ने अपने-अपने वर्ग में विरोधियों को एकतरफा मुकाबले में धूल चटाई।
- मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फारजोना को 5-0 से पस्त किया।
- प्रीति पवार (54 किग्रा) ने इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराया।
- अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की जोकिरोवा अजीजा को 5-0 से मात दी।
- नूपुर शेअर (80+ किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की सोटिम्बोएवा ओल्टिनोय को 5-0 से धराशायी किया।
- निकहत जरीन (51 किग्रा) ने चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ को पराजित कर पांचवां स्वर्ण भारत की झोली में डाला।
जीत के बाद मीनाक्षी ने अपने जिला कोच विजय हुड्डा को शुक्रिया कहा और खुशी जाहिर की। विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तिरंगा लहराते देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बेटियां चमकीं, भारत चमका!







