अजजी कहिन: नहले पर दहला
चार दिन बाद जागे तेलंगाना के मुख्यमंत्री बोले: बलात्कारियों को सख्त सजा दिलाएंगे- एक खबर
बोलने का साहस जुटाने में कुछ दिन तो लगते ही है न!
छावनी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 8 माह में सिर्फ गड्ढा ही खोद गए
नौ दिन चले अढ़ाई कोस!
शहर में साल भर में सिर्फ 2 माह की हवा सांस लेने लायक- एक खबर
बाकी 10 महीने की सांस भगवान भरोसे!
हवा की गति कम होते ही राजधानी की हवा हुई जहरीली
हवा की भी तो अपनी मर्जी है न भाई!
मोदी योगी की नीतियों से किसान खुशहाल: मंत्री सुरेश राणा
अब किसान भी बताएं तो पता चले!
पाकिस्तान ने फिर रची कश्मीर में हिंसा की साजिश
सीधी लड़ाई की हिम्मत नहीं हो रही है न!
जिनकी डेयेरी से जब्त की थी भैसें, नीलामी में उन्हीं ने खरीदें
यानी के घर का माल घर में ही रहा!
पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ कांग्रेसी चलाएंगे ‘कांग्रेस बचाओ अभियान’
पहले खुद को तो बचा लेते !
फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 190 शिक्षक हुए बर्खास्त
जैसी करनी वैसी भरनी
बढ़ रहे मुकदमें, घट रहे हैं न्यायाधीश
लो अब करा लो न्याय?







