खबर पर व्यंग:
जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता अस्थायी थी : केन्द्र
पाकिस्तान तो मानो उसे अपना मुकद्दर माने बैठा है!
सोने की खान से कम नहीं है एअर इंडिया : गोयल
इसीलिये तो आज इसकी बोली लग रही है भाई!
सत्ता में बैठे लोग असली टुकड़े-टुकड़े गैंग : चिदम्बरम
सियासत में ही एक आरोप कई माथों पर सजता है।
एसयूवी के चालान में बाइक सवार का फोटो (एक खबर)
यह काम का बोझ है या होड़।
आयुष्मान के मरीज से पैसे मांगने की शिकायत (एक खबर)
अरे भाई! कमाई भी तो होनी चाहिये।
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर उड़ाते थे रुपए (एक खबर)
अब टप्पेबाजी भी हो गई है हाई-फाई!







