वायरल इशू पर बोले रक्षामंत्री: ब्रह्मांड में कोई अलौकिक शक्ति है। जो हमें चलाती है
राफेल की पूजा कर विवाद में फंसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से दौरे से लौटने पर कहा कि लोग तो जो चाहते हैं कहते हैं। मैंने वही किया जो सही था और आगे भी इसे जारी रखूंगा। ब्रह्मांड में कोई अलौकिक शक्ति है। जो हमें चलाती है। उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था है इसमें मेरा बचपन से भरोसा है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि किसी भी धर्म के लोगों को उनकी मान्यताओं के आधार पर पूजा प्रार्थना करने का अधिकार है। अगर कोई ऐसा करता है तो मैं कभी सवाल नहीं उठाऊंगा। हां अगर कांग्रेस का इस मुद्दे पर विचार थोड़ा अलग है यह हर व्यक्ति की सोच नहीं है।
उन्होंने कहा कि फ्रांस दौरा कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई। भारत अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने को लेकर किसी भी प्रकार का दखल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राफेल के वायु सेना में शामिल होने के बाद हमारी युद्ध क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।