Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    घर की मुर्गी दाल बराबर क्यों?

    By January 27, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 706
    याद रखें हमेशा: हमारा परिवार ही हमारा सबसे ज्यादा भला चाहता है
     
    आपने अक्सर माता-पिता को यह कहते सुना होगा कि ‘‘बाहरवालों से तुम कितनी अच्छी बातें करते हो, इज्जत देते हो, लेकिन घरवालों से बात करते समय क्यों ऐसे चिढ़ कर बोलते हो’’.
     
    आपने यह भी गौर किया होगा कि युवाओं को फिल्म देखने जाना हो, तो वे अपने दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं. भाई-बहन के साथ उन्हें ऐसी जगहों पर घूमना पसंद नहीं.
     
    क्या आपको इसकी वजह पता है? यहां वही कहावत लागू होती है ‘घर की मुर्गी दाल बराबर.’ दरअसल हमें अपने माता-पिता व भाई-बहन की कद्र ही नहीं है. हमें बाहर के लोग पसंद आते हैं, क्योंकि वह हमारी तारीफ करते हैं, हमें टोकते नहीं हैं, हमें अपनी मरजी से जीने देते हैं. इसके विपरित माता-पिता व भाई-बहन हमारी झूठी तारीफ नहीं करते. वह सच-सच बोलते हैं. अगर हम कुछ गलत करें, तो टोकते हैं, डांटते हैं.
     
    लेकिन, अगर हम ध्यान से देखेंगे और सोचेंगे, तो पायेंगे कि दोस्तों की तुलना में हमारा परिवार ही हमारा सबसे ज्यादा भला चाहता है. परिवार का हर सदस्य चाहता है कि हमारे साथ कुछ बुरा न हो. हमें तकलीफ न पहुंचे. इसलिए वे कदम-कदम पर हमें गाइड करते हैं, टोकते हैं. ऐसे में यह सोचना बिल्कुल ही गलत है कि माता-पिता को मेरी चिंता नहीं. वह तो मुझे सिर्फ डांटते रहते हैं. उन्हें मेरी कद्र नहीं. वह मुझसे प्यार करते, तो फलां चीज दिला देते. वह मेरी भावनाओं को समझते, तो मुझे उस रात को पार्टी में जाने देते.
     
    दोस्तों, यह याद रखें कि भले ही दोस्त आपके पीठ पीछे गॉसिप करने लगे, मन ही मन परीक्षा में आपसे आगे निकलने का कंपीटीशन रखें, दूसरे शहर जाने के बाद नये दोस्त बना कर आपको भूल जायें, लेकिन माता-पिता व भाई-बहन ऐसा कभी नहीं करेंगे. इसलिए अपना सबसे पहला दोस्त अपने माता-पिता व भाई-बहन को बनाएं.
     
    जितना सम्मान, प्यार व वक्त आप बाहरवालों को देते हैं, उतना ही घरवालों को दें. दोस्तों के साथ फिल्म देखने की बजाय भाई-बहनों के साथ फिल्म देखें. बाहर जा कर न्यू ईयर मनाने की बजाय परिवार के साथ खुशियां बांटें. फिर देखें, परिवार में कितनी खुशियां आती हैं.
     
    बात पते की..
    • जो बच्चे अपने खून के रिश्तों को सम्मान व प्यार नहीं दे सकते, वे फिर किसी भी रिश्ते को निभा नहीं पायेंगे. अपनी गलती को तुरंत सुधारें.
    • यह सोचना बिल्कुल भी गलत है कि परिवार वालों से सीक्रेट शेयर नहीं किया जा सकता. आप धीरे-धीरे उनसे दोस्ती तो करें. फिर देखें जादू.

    Keep Reading

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading