Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    प्रयोग और प्रगतिशीलता के नाम पर हिन्दू आस्था का अपमान

    ShagunBy ShagunDecember 13, 2024 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 166

    क्या प्रयोग और प्रगतिशीलता के नाम पर नाटक में कुछ भी दिखाया जा सकता है?

    कलामण्डपम प्रेक्षागृह में भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला के जीवन पर आधारित नाटक नीलकण्ठ निराला के 11 और 12 दिसम्बर 2024 को हुये मंचन में हिन्दू आस्था का अपमान किया गया। मंच पर एक ओर राम का स्तुति वंदन- श्री राम चन्द्र कृपालु भजमन…. गाया जा रहा था तो वहीं दृश्यबंध के नाम पर जो आठ-दस इंच के चार लेवल पुस्तक सजी अलमारी के रूप में तैयार किये गये थे। भले ही इनमें असल पुस्तकें न हों केवल रंग से ही पुस्तकों का आभास कराया जा रहा हो, पर इनमें दो लेवल पर रामायण पुस्तक भी प्रेक्षागृह में बैठे बैठे दिखायी दी। कलाकार उस लेवल पर चढ़कर, (जूते पहने भी) संवाद अदायगी करते रहे। आश्चर्य की बात यह है कि यह स्वयं राम की भूमि अवध में हो रहा है!

    क्या ऐसा अन्य धर्मों के ग्रन्थों को दिखाते हुए किया जा सकता है?

    एक तो एक प्रतिष्ठित साहित्यकार के घर पांव के नीचे साहित्य दिखलाना वैसे ही मन को खिन्न कर रहा था, उसपर इस तरह रामायण दिखलाना और भी खराब लगा। यह एक छात्र प्रस्तुति थी लेकिन अन्य सामान्य प्रेक्षकों के साथ निर्देशक सहित अकादमी के शिक्षक, अध्यक्ष और अतिथि सभी प्रस्तुति देख तो रहे ही थे। इसपर किसी ने आपत्ति क्यों नहीं उठायी! जैसे अस्पष्ट लाइनें खींचकर अन्य पुस्तकें दिखायी गयीं, वैसे ही वह पुस्तकें भी दिखायी जा सकती थीं, स्पष्ट रूप से रामायण लिखने की क्या आवश्यकता थी जानबूझ कर अपमान करने की? एक अलमारी में भी करीने से वेद, विवेकानंद के साथ रखी रामायण लिखी पुस्तक का आभास कराया गया। क्या निराला के घर में यह एक आभासी रामायण पुस्तक काफी नहीं थी?

    यहां यह भी बताते चलें कि प्रमुख छायावादी कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला जी ने भी रामायण की अन्तर्कथाएँ नाम की किताब लिखी है। यह किताब साल 1956 में प्रकाशित हुई थी। इसके अलावा, निराला जी ने ‘राम की शक्ति पूजा’ नाम का काव्य भी लिखा था। यह काव्य 23 अक्टूबर, 1936 को पूरा हुआ था। नाटक में निराला को तीन रूपों में दर्शाना अच्छा प्रयोग था। प्रस्तुति में से निराला की सर्वाधिक लोकप्रिय रचना- ‘वह तोड़ती पत्थर देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर….’ के बिना भी अधूरी थी! यह रचना कहीं इसलिए तो नहीं जानबूझ कर गायब रही कि इसमें योगी सरकार द्वारा बदला गया प्रयागराज का पूर्व नाम था?

    • राजवीर रतन
    Shagun

    Keep Reading

    मंहगाई की पिच पर अच्छा खेलने कोशिश करें !

    हम तकनीक की अंधी दौड़ में बहुत कुछ खोते जा रहे हैं : प्रो.नदीम हसनैन

    Mothers Day Special : उस दिन होगा एहसास तुम्हे मेरा, जिस दिन तुम खुद माँ बन जाओगी..

    बृजनन्दन राजू को मिला साहित्य गौरव सम्मान

    लखनऊ में गायनाचार्य पं. बड़े रामदास व पं. भवानी प्रसाद को स्वरांजलि: स्वर वाहिनी संगीत समिति का भव्य आयोजन

    मुस्कुराते चेहरे के अंदर चालाकियां बहुत देखी हैं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    69620
    Visit Today : 221
    Visit Yesterday : 315
    Hits Today : 13319
    Total Hits : 4150941
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जासूसी में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को जेल, कितने सालों की हो सकती है सजा?

    May 18, 2025

    लोग कह रहे हैं कि उन्हें सरू की कहानी बड़ी अपनी सी लग रही है: सरू

    May 18, 2025

    विशाल मेगामार्ट में निकली बम्पर सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी, मीम्स में रूस के राष्ट्रपति भी पीएम मोदी से पूँछ बैठे आपने बताया नहीं दोस्त

    May 18, 2025

    पाक मीडिया ने खोल दी अपने ही विदेश मंत्री को पोल, फैक्ट चेक में फर्जी निकली तस्वीर

    May 17, 2025

    बेरोजगार हुए शिक्षकों ने किया बंगाल में प्रदर्शन

    May 17, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2025 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading