Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    डीडी यूपी के शो ‘जान भी जहान भी’ के 51 एपिसोड पूरे होने पर होगा बंद

    ShagunBy ShagunAugust 20, 2020 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 847
    • लॉक डाउन के दौरान दर्शकों को घर में रखने के लिए शुरू हुआ था शो 

    लखनऊ, 13 अगस्त, 2020: दूरदर्शन लखनऊ ने कोरोना बीमारी से लड़ने में अपने शो ” जान भी जहान भी ” ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। बता दें कि दूरदर्शन लखनऊ यूपी के इस लोकप्रिय शो ने कोरोना के लॉक डाउन के दौरान बेहद लोकप्रियता हासिल की। इस कार्यक्रम की बॉलीवुड के जाने पहचाने गायक व संगीतकार पद्मश्री शंकर महादेवन , अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर, व ग़ज़ल के बादशाह अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने प्रोग्राम निर्माण की प्रशंसा की थी।
    दूरदर्शन लखनऊ ने 51 एपिसोड के बाद इस शो का प्रसारण बंद करने का निश्चय किया है क्योंकि इस शो ने अपना उद्देश्य पूरा कर लिया है।

    शो की संकल्पना करने वाले समाचार और प्रोग्राम एडिटर अनुराग पांडेय ने कहा, ” जब हमने प्रोग्राम शुरू किया था तो ये अंदाज़ा नहीं था कि ये प्रोग्राम इतना सफल रहेगा। हमने सफलतापूर्वक शो के माध्यम से घर में रहे सुरक्षित रहे, का सन्देश दिया और लोगों को घरों में रोक के रखने का सफल प्रयास किया। कोरोना के दौर में लोगो को घरों में रोकने के लिए हमारा शो जान भी जहान भी संगीत के माध्यम से सुकून लेकर आया । मुझे ख़ुशी है दर्शको ने इस शो को भरपूर प्यार दिया।

    इतिहास में पहली बार बॉलीवुड के कलाकारों ने दूरदर्शन के लिए बिना पैसे के काम किया। जब लोगों को सब कुछ बंद हो जाने के कारन अवसाद होने लगा तो उन्हें अवसाद से बचाने के लिए इस शो में बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों ने बड़ा दिल दिखाते हुए बिना पैसा लिए अपने गाने प्रस्तुत किये।”

    अनुराग पांडेय ने कहा, “कलाकार क्योंकि जानते थे कोरोना महामारी के संक्रमण के इस दौर में बहुत लोंगो को मानसिक व्याधियों से गुजरना पड़ रहा है। जैसे अनिद्रा,तनाव ,चिंता, अवसाद, रक्तचाप आदि । ऐसे में मन पसंद संगीत व संगीत विद्वानों द्वारा निर्देशित रागों को सुनकर इन व्याधियों से बहुत सुकून मिलता है , हमने कोरोना के खिलाफ जंग….संगीत के संग..लड़ी। “..

    उन्होंने कहा कि, ” दुनिया के दूसरे सबसे बड़ी जनसंख्या वाला भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के माध्यम से भारत की जनता को सुरक्षित रहने के लिये जनता कर्फ़्यू ,जान है तो जहान है, जान भी जहान भी, आत्म निर्भर भारत, लोकल, वोकल, ग्लोबल के संदेशो के माध्यम से भारत की जनता को सुरक्षित रहकर जीवन कैसे आगे बढ़ाया जाय का संदेश दे रहे थे। दूरदर्शन लखनऊ ( डी डी यू पी ) जो कि एक सैटलाइट चैनल है ने संकट की इस घड़ी में, जब लोग घरों में क़ैद थे।

    एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम हेड लखनऊ दूरदर्शन रमा त्रिवेदी जो कि इस प्रोग्राम का सञ्चालन भी कर रहीं हैं ने बताया की प्रारंभिक दौर में मात्र दो लोगों जुड़े और फिर धीरे धीरे लोग जुड़ने लगे हिम्मत और मेहनत से कारवां बढ़ चला. लगभग 100 से अधिक कलाकारों ने इस संकट के समय अपनी रिकॉर्डिंग्स निःशुल्क भेजीं। सभी नियमों का पालन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कम से कम लोग ऑफिस आएं निदेशक के कक्ष में मोबाइल से प्रश्नों को साक्षात्कार सहित रिकॉड कर , कलाकारों की प्रतिभा से जुड़े प्रश्न भेजे गए। सभी ने स्वयं सहर्ष पूरे मनोयोग से उत्तर के साथ अपनी परफॉर्में मोबाइल पर रेकॉर्ड कर डी डी यू पी को भेजीं। ”

    “जान भी जहान भी” प्रोग्राम के पहले एपिसोड में प्रयागराज के कलाकार मनोज गुप्ता, अभिनय त्रिपाठी,चांदना मुखर्जी का प्रसारण किया गया और फिर बॉलीवुड की दुनियां से पद्मश्री कैलाश खेर, पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री सुरेश वाडकर, पद्मश्री अनुराधा पोडवाल, शान, अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन, मुन्नवर मासूम, देवेश राकेश, टीना परवीन, शैलेशश्रीवास्तव, सुचित्रा माधव भागवत, टुटेजा हरप्रीत एल नीतेश, प्रो कमला श्रीवास्तव, डॉ हरिओम, सीमा भारद्वाज, रुचि खरे,मीरा माथुर, कमाल खान, अमेरिका से प्रवीण चड्डा ,रीति चड्डा ,रेशमा , दक्षिण अफ्रीका से सशिका मुरुथ, सिंगापुर से रविन्द्र परचुरे ने अबतक अपनी प्रतिभा शो में बिखेरी है।

    शो का शीर्षक गीत अनिल त्रिपाठी ने गाया है। शीषर्क संगीत प्रवीण चड्ढा और ऐल नितेश ने दिया है। शो का आलेख अनुपम श्रीवास्तव,सीमा निगम एवं अपूर्वा पांडेय ने तैयार किया। कैमरामैन एन सी पंत ने बेजोड़ फोटोग्राफी की। जी डी मिश्रा ने टेक्निकल सपोर्ट दिया। पोस्ट प्रोडक्शन कमेन्द्र का था, शो की संकल्पना और संपादन अनुराग पांडेय , सञ्चालन एवं निर्देशन रमा अरुण त्रिवेदी जी ने किया है ।

    #जान भी जहान भी
    Shagun

    Keep Reading

    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Natalia Janoszek's journey: After Bigg Boss, she's all set to rock 'The 50'!

    नतालिया जानोसज़ेक की जर्नी: बिग बॉस के बाद अब ‘The 50’ में धमाल मचाने तैयार!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    On Shivratri, Sanatan flag bearer Sapna Goyal set an example of "service is the highest religion", engaged in serving the Kanwariyas.

    शिवरात्रि पर सनातन ध्वज वाहिका ने दी “सेवा परमो धर्म:” की मिसाल, कांवड़ियों की सेवा में जुटे

    LDA VC प्रथमेश कुमार समेत अफसरों की लिफ्ट 7वीं मंजिल से गिरी, बड़ा हादसा टला

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    February 15, 2026

    बदहाल नदियों से लोगों के पाप कब कब तक धुलेंगे?

    February 15, 2026
    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    February 15, 2026
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading