सीमैप के निदेशक डाक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने आंवले का पौध रोपकर मनाया संस्थान का स्थापना दिवस: हेस्को देहरादून के संस्थापक ने कहा, हमें ग्रास एन्वायरमेंट प्रोग्राम पर देना होगा बल
लखनऊ, 11 अगस्त 2021: सीमैप स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में आज विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी एवं प्रसाशनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एमएसटीम लाइव के माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर “एकोलॉजिकल एकॉनमी” व्याख्यान प्रो. अनिल कुमार जोशी, पदमभूषण एवं पदमश्री, संस्थापक, हेस्को देहरादून ने दिया।
प्रो. जोशी ने कहा कि प्रगति की दौड़ में जीडीपी के बजाय जीईपी यानि ग्रॉस एन्वायरन्मेंट प्रोग्राम पर महत्व दिया जाना चाहिए। अब हमे गांवों के समग्र विकास की पहल करनी चाहिए और अपने संसाधनों का सदुपयोग करते हुए भावी पीढ़ी के लिए एक सशक्त भारत की रूप-रेखा तैयार करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन से सबसे ज़्यादा नुकसान ग़रीबी में रह रहे लोगों का होगा।
केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने डाक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने संस्थान में चल रही गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सीएसआईआर एरोमा मिशन का विशेष रूप से उल्लेख किया और सीमैप द्वारा ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए संस्थान की प्रौद्योगिकियों एवं गतिविधियों की भी जानकारी दी। डॉ. संजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी, निदेशक, सीमैप ने आँवले के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आभा मीना द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।







