Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    कारगिल युद्ध-1999: जहाँ इंडियन आर्मी ने सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ी, और विजयी भी हुए

    By December 13, 2019 Short Inspirational No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    प्रतीकात्मक चित्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    कारगिल युद्ध-1999: विजय दिवस पर विशेष यादें:

    तोलोलिंग पहाडी पर जंग जारी थी, तोलोलिंग की वो पथरीली पहाडी, पूरे युद्ध के दौरा हुई कैजुल्टियो मे से लगभग आधी कैजुल्टियो के लिए जिम्मेदार थी……..

    कारगिल की सबसे पेचीदा, मुश्किल , और खूनी जंग यही लडी गई थी. Artillery support के बगैर ही, 18 ग्रिनेडियर और 16 ग्रिनेडियर बटालियनो ने बेहिसाब नुकसान झेला था, महीने भर के संघर्ष और खून बहाने के बाद भी, तोलोलिंग भारत की पहुँच से दूर थी. जनरल वेद प्रकाश मलिक के लिए ये एक चुनौती थी, क्योकि भारतीय आक्रमण की धार यहाँ आकर कुंद पड जाती थी. ग्रिनेडियर्स के लगातार धावे केवल उनकी कैजुल्टियो का फिगर बढा रहे थे, मजबूरन एक नई और ताजा दम बटालियन को ये टास्क सौंपा गया था.

    कुपवाडा से एक नई बटालियन 2nd राजपूताना राईफल्स को 24 घंटे के अंदर गुमरी मे रिपोर्ट करने को कहा गया, केवल एक दिन के Acclimatization (मौसम और टैरेन के अनुसार ढलने की एक मिलिट्री टर्म ) के बाद ही बटालियन को लाँच करने प्लानिंग उनके कमांडिंग आॅफिसर Colonel- M.B.Ravindranath ने की थी. कर्नल रविंद्रनाथ ने बटालियन के चुनिंदा 80 ऐथेलीटो और आफिसर्स की चार टीमे बनाकर उन्हे युद्ध के लिए तैयार किया, वास्तव मे ये एक आत्मघाती मिशन था, रात को आठ बजे Final assault से पहले Pep- talk मे कर्नल रवींद्रनाथ ने अपने 80 सूरमाओ से कहा कि …….

    ” मै तुम्हारा CO हूँ , और तुम्ही मेरा परिवार हो, तुमने बटालियन के लिए खेल के मैदानो मे मैडल ही मैडल जीते है, तुमने जो भी माँगा मैने दिया, क्या मै तुमसे अपने लिए एक चीज माँग सकता हूँ ??? जवानो के आग्रह करने पर रवींद्रनाथ ने लगभग चीखकर कहा, “तो मेरे बच्चो आज मुझे तोलोलिंग दे दो” …

    रविन्द्रनाथ ने असाल्ट टीम को इतना ज्यादा Emotionally charged कर दिया कि सूबेदार भवर लाल भाखर पेप_टाॅक के बीच मे ही बोल पडा, “सर , आप सुबह तोलोलिंग टाॅप पर आना, वही मिलेंगें “..

    फिर जो कुछ हुआ वो भारत के युद्ध इतिहास का सुनहरा पन्ना है, घमासान और खूनी संघर्ष के बाद सेकेंड बटालियन , द राजपूताना राईफल्स ने ऊँची चोटी पर बैठे 70 से ज्यादा पाकिस्तानियो के हलक मे हाथ डालकर “विजयश्री” हासिल तो की , मगर बहुत बडी कीमत चुकाकर , चार ऑफिसर्स,05 JCO’s और 47 जवानो को तोलोलिंग की पथरीली #ढलानो ने लील लिया था , और लगभग इतने ही गंभीर रूप से जख्मी थे ….

    बलिदान की इस निर्णायक घडी मे महानायक बनकर उभरे थे कर्नल रवींद्रनाथ , जिन्होने अपनी बटालियन को ऐसे मोड पर कमांड और लीड किया, बडी कीमत चुकाकर देश को वो यादगार पल दिया ,जिसे Turning point of the kargil war कहा जाता है .केवल इसी लडाई ने कारगिल युद्ध का पासा भारत के पक्ष मे पलट दिया था. मगर कीमत भी नाकाबिले बर्दाश्त थी , मेजर आचार्य, मेजर विवेक गुप्ता , कैप्टन नेमो, कैप्टन विजयंत थापर , सूबेदार भँवरलाल भाखर , सूबेदार सुमेर सिंह , सूबेदार जसवंत , हवलदार यशवीर तोमर , लांस नायक बचन सिंह उनमे से थे , जो सुबह का सूरज नही देख पाये ……..

    नायक दिगेन्द्र कुमार #वार_ट्राॅफी के तौर पर पाकिस्तानी सेना के मेजर अनवर खान का सिर काटकर रख लिया . मेजर विवेक गुप्ता और नायक दिगेन्द्र कुमार ‘महावीर चक्र’ से नवाजे गये , जबकि कर्नल रवींद्र , हवलदार यशवीर , सूबेदार सुमेर सिंह को वीर चक्र से नवाजा गया. युद्ध की सफलता का सेहरा, कर्नल रवींद्रनाथ के सिर बंधा ,जिसके वो हकदार भी थे .

    लडाई के बाद कर्नल रिटायर हो गये , मगर तोलोलिंग की चोटियो पर शहीद हुए जवानो के परिवारजनो के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । प्रत्येक शहीद के बच्चो , और #विधवाओ से वो नियमित संपर्क मे थे। उनके बच्चो की स्कूलिंग , विधनाओ की पेंशन , बूढे बुजुर्गो की चिकित्सा के सारे मामले उन्होने खुद संभाले । मिलिट्री स्कूल छैल, धौलपुर और अजमेर मे उन्होने शहीदो के बच्चो की बेहतर पढाई ,और व्यक्तित्व निमार्ण का जिम्मा उठाया । …

    तोलोलिंग पर शहीद हुए LMG गनर लांस नायक बचन सिंह के पुत्र हितेश कुमार ने हाल ही मे जब इंडियन मिलिट्री ऐकेडेमी देहरादून से, अपने पिता की बटालियन मे अफसर के तौर पर कमीशन लिया, तो उनकी माताजी श्रीमति कामेश बाला , मुक्त कंठ से बेटे के #कमीशन का श्रेय कर्नल साहब को दे रही थी। उन्होने शहीद हुए सैनिको के बच्चो को कभी अकेला नही छोडा । नियमित रूप से उनकी समस्याऐं सुनकर समाधान के लिए सदैव प्रस्तुत रहे ।

    सैनिक स्कूल बीजापुर के इस पूर्व छात्र और Stalwart officer के तौर पर फेमस, कमांडर ने कल असमय दुनिया को अलविदा कह दिया, Military annals मे बेहद योग्य कमांडरो के तौर पर प्रसिद्ध एक युद्धनायक दुनिया से रखसत हो गया.

    शतशः नमन महावीर को!

    अरविन्द साहू की वाल से ( सौजन्य से: राघवेंद्र सिंह )

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading