लखनऊ। स्वच्छता अभियान इस समय जोरों पर है। लेकिन राजधानी लखनऊ के निशातगंज की चौथी गली तक पहुंचते ही यह बेअसर हो जाता है।

घनी बस्ती के बीच यहां एक पार्क लोगों को राहत देने के लिए बनाया गया था। यहां एक मंदिर भी है। लेकिन यहां देखरेख के अभाव में कूड़े का अंबार लग जाता है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी है।







