लखनऊ, 14 अप्रैल 2019: लखनऊ शहीद स्मारक से थोड़ा आगे ही मेनहोल का ढक्कन गायब है, हफ्ता भर बीत चुका है। मुख्य मार्ग है, जहां से दर्जनों बार जिम्मेदार निकलते हैं। ये बानगी है नकारे सरकारी तंत्र की। लापरवाही है जिम्मेदार महकमे की। कई बार लोग इसमें गिरते-गिरते बचे। फिर भी जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। फोटो: आज़म हुसैन

नाले के पत्थर टूटे है और मेनहोल का डब्बा गोल:
और यह बदहाल अव्यस्था की फोटोग्राफ हमें सुरेंद्र फाटक ने श्रावस्ती जिले से भेजी है उन्होंने लिखा है कि नाले के पत्थर टूटे है, शिकायत के बाद भी नहीं ध्यान दे रहे नगर पंचायत इकौना के अधिकारी!








