डिजिटल टेक्नोलाॅजी आने के बाद आर्थिक क्रांति तेजी हो रही है जिसका यूज कर कई लोग करोड़ों कमा रहे हैं। उन्हीं लोगों में एक महज 6 साल का बच्चा भी शामिल है जिसकी कमाई जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। इस बच्चें ने यूट्यूब वीडियोज से एक साल में 71 करोड़ रूपए की तगड़ी कमाई करता है।
सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल
आपको बता दें कि फ़ोर्ब्स के अनुसार रयान यूट्यूब से सर्वाधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गया है। रायन टाॅयज रिव्यू के नाम का यह चैनल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है। यह चैनल रयान और उसके परिवार द्वारा चलाया जाता है। जिसमें रयान खिलौनों का रिव्यू करता है। फ़ोर्ब्स ने हाल ही में यूट्यूब के जरिए कमाई करने वाले टाॅप 10 सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रयान 11 मिलियन डाॅलर (करीब 71 करोड़ रूपए) की कमाई के साथ 9वीं नंबर पर है।
यह करता है काम
रयान ने जुलाई 2015 में यूट्यूब में अपना कदम रखा था। इसके बाद अब तक वो कई विडियोज पोस्ट कर चुका है। इनमें उसका सबसे लोकप्रिय विडियो जायंट एग सरप्राइज का रिव्यू रहा है। इस विडियों को अभी तक 80 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। रयान खिलौने के अलावा, 6 साल के बच्चों के लिए फूड आइटम का भी रिव्यू करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रायन रयान टाॅयज रिव्यू यूट्यूब चैनल के 10 मिलियन सब्सक्राइबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार रयान विज्ञापन से एक महीने में एक मिलियन डाॅलर तक की कमाई करता है।







