दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना अब नहीं रहे उनका निधन आज रविवार को हुआ। वह 76 वर्ष के थे। मिजोरम के चाना अपने पीछे 38 पत्नियाँ और 89 बच्चे छोड़ गए हैं। बता दें कि वह पेशे से बढ़ई थे। इस बीच मिजोरम में उनका गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया था।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने शोक व्यक्त किया और कहा कि परिवार राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। जिओना चाना नहीं रहें इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जोरमथांगा ने ट्वीट कर दी।