पिछले वर्ष से 12.7 फीसदी की बढ़त, जेईई एडवांस्ड 2025 में 54378 अभ्यर्थी हुए सफल
नई दिल्ली। आईआईटी प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस वर्ष आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है। उन्हें कुल 360 में से 332 अंक प्राप्त हुए हैं। आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी ने सीआरएल 16 रैंक के साथ शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली महिला उम्मीदवार का स्थान हासिल किया है। उन्होंने 360 में से 312 अंक प्राप्त किए हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों में राजित गुप्ता और सक्षम जिंदल ने समान अंक 332 हासिल कर टॉप रैंक पर कब्जा किया है। दोनों छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। तीसरे स्थान पर माजिद मुजाहिद हुसैन हैं, जिन्होंने 330 अंक प्राप्त किए हैं और वे आईआईटी बॉम्बे जोन से तालुक रखते हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पार्थ मंदार वर्तक और उज्ज्वल केसरी हैं। पार्थ ने 327 अंक हासिल किए हैं और वे आईआईटी बॉम्बे जोन के हैं, जबकि उज्ज्वल केसरी 324 अंक के साथ आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।
18 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा के दोनों पेपर 1 और 2 में कल 1,80,422 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 54,378 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 9,404 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि उत्तीर्ण पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 44,974 है। पिछले साल 1,86,584 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,80,200 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। आईआईटी में प्रवेश के लिए कुल 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 7,964 महिलाएं हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्णता दर में 12.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष उम्मीदवारों के लिंग वार प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है, जिसमें अधिक संख्या में पुरुष और महिला जेओएसएसए उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए अर्हता प्राप्त कर रहे हैं।
लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप
जेईई एडवांस के नतीजों में लखनऊ के श्रेयस लोहिया को यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की। श्रेयस के पिता गजेंद्र देश में मिली 68वीं रैंक लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं। श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं।







