लखनऊ 17 दिसम्बर। लगातार जीवन बीमा क्षेत्र में हो रही धोखाधड़ी सम्बन्धी अपराध तथा इससे जुड़ी विवेचना में महत्त्वपूर्ण साक्ष्य संकलन के विषय पर पुलिस लाइन्स कानपुर नगर के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कानपुर नगर के क्षेत्राधिकारी कैंट तथा विभिन्न थानों के पचास उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में दिग्विजय सिंह सेवा निवृत पुलिस उपधिक्षयक तथा ICICI प्रोडिशनल लाइफ इंसोरेंस के रिस्क कन्ट्रोल के सीनियर मैनेजर हिमांशु शर्मा ने पावर पोइएंट प्रेसेंटशन के माध्यम से पुलिस अधिकारीयों को जीवन बीमा क्षेत्र में संगठित गिरोह के द्वारा बीमा कंपनियों में अवैध तरीकों से धन प्राप्त करने के उद्देश्य से किये जा रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों से अवगत कराते हुए इन अपराधों में किये जाने वाले फर्जी अभिलेखों की प्रमाणिकता की छानबीन की सत्त्यता पर जानकारी भी दी गयी।







