Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मधुबन में रोजगार मेला: 2131 युवाओं को मिली नौकरी, मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटे नियुक्ति पत्र

    ShagunBy ShagunJanuary 30, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Job fair in Madhuban: 2131 youths received jobs, Minister A.K. Sharma distributed appointment letters.
    मधुबन में रोजगार मेला: 2131 युवाओं को मिली नौकरी, मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटे नियुक्ति पत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 868

    ए.के.शर्मा ने कहा, रोजगार मेला रोजगार देने का सशक्त माध्यम

    मऊ, उत्तर प्रदेश : 30 जनवरी: मधुबन के इतिहास में पहली बार लगा रोजगार मेला आज युवाओं की उम्मीदों का सबसे बड़ा मंच बन गया! सुबह से शाम तक हजारों युवा उमड़ पड़े कंपनियों के स्टालों पर साक्षात्कार का सिलसिला चला और शाम होते-होते 2131 युवाओं को विभिन्न पदों पर चयनित कर लिया गया।

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस मौके पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा, “रोजगार मेला अब सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम बन चुका है। मधुबन में पहली बार ऐसा मेला लगा, जो युवाओं को रोटी-रोजगार देने में कामयाब रहा।”

    मंत्री ने बड़ा ऐलान भी किया : परदहा की बंद पड़ी मिल को औद्योगिक संकुल में तब्दील करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर हजारों नौकरियां पैदा होंगी। साथ ही प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मधुबन में ही 700 लोगों को करीब 2 करोड़ की सहायता मिल चुकी है उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

    Job fair in Madhuban: 2131 youths received jobs, Minister A.K. Sharma distributed appointment letters.
    मधुबन में रोजगार मेला: 2131 युवाओं को मिली नौकरी, मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटे नियुक्ति पत्र

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत भी 700 आवासों को स्वीकृति मिली, 80+ लाभार्थियों के खाते में पैसे पहुंच चुके—शेष जल्द! मंत्री ने साफ कहा, “ये मोदी-योगी सरकार की देन है, किसी को एक रुपया भी नहीं देना पड़ता।”

    विद्युत क्षेत्र में भी सुधार की बात करते हुए बताया कि मधुबन में नए स्टेशन बने, क्षमता बढ़ी और बिजली बिल राहत योजना से 14,644 लोगों को 25 करोड़ की बचत हुई।

    मंत्री ने स्टालों का किया निरीक्षण

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मंत्री ने स्टालों का जायजा लिया और चयनित युवाओं प्रीति कुमारी, अंशु कुमार, सुनील यादव आदि को बधाई दी। रोजगार मेला में कई बड़ी कंपनियां जैसे राया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (मऊ), गतिमान एग्रो फॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, अशोक लीलैंड (रुद्रपुर, उत्तराखंड), जेएमआर प्राइवेट लिमिटेड, याजकी प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (मऊ), पेरिग्रीन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

    बता दें कि मधुबन के युवाओं के लिए ये दिन यादगार बन गया नौकरी, घर और उम्मीद का तड़का एक साथ! सरकार का वादा: विकास और रोजगार का सिलसिला जारी रहेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading