Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    फिल्म जगत से बुजुर्ग अभिनेत्री जोहरा सहगल का जाना…

    By July 12, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 723

    भारतीय सिनेमा जगत की लाडली और सबसे बुजुर्ग अभिनेत्री, भारत सरकार द्वारा पद्मर्शी, पद्मभूषण और पद्मविभूषण खिताबों से नवाजी जा चुकीं नृत्य निर्देशक जोहरा सहगल जैसा जीवन बहुत कम लोगों को नसीब होता है। वह सारी उम्र सक्रिय रहीं और एक्ट्रेस शब्द को उन्होंने अपने जीवन में कुछ इस तरह उतारा कि नई पीढ़ी के नौजवानों के लिये वह प्रेरणास्रोत और रोल मॉडल बनी रहीं। वर्ष 2012 में जोहरा सहगल ने जब 100 साल पूरे किए थे, तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें 100 साल की बच्ची संबोधित करते कहा था कि जोहरा एक छोटी सी बच्ची की तरह हैं और इस उम्र में भी उनकी असीमित ऊर्जा देखते बनती है। चीनी कम के सैट पर जोहरा हमेशा सबको बड़े प्यार से पुरानी कहानियां सुनाया करती थीं। खुद जोहरा सहगल कहती थीं कि उनकी लंबी उम्र का राज लंबे समय तक सक्रिय रहना है, अगर आप निष्क्रिय होकर घर पर बैठ गए तो समझ लीजिए आप खत्म हो गए।

    विलक्षण प्रतिभा और ऊर्जा से भरपूर जोहरा सहगल ने फिल्मी दुनिया के विख्यात कपूर खानदान की चार पीढ़ियों पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर के साथ काम किया था। मशहूर इतिहासकार इरफान हबीब ने जोहरा के निधन पर कहा, वह अपनी शतरें पर जिन्दगी जीने वाली महिला थीं। देखा जाए तो यह अपनी शतरें पर जिन्दगी जीना ही उनकी असीमित ऊर्जा और चेहरे पर हमेशा छाई रहने वाली मीठी सी मुस्कराहट का राज था। पारम्परिक मुस्लिम घराने में जन्मी तथा घोर पर्दा प्रथा में पली-बढ़ीं जोहरा को रूढ़ परम्पराएं बांधकर नहीं रख सकीं। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर सहारनपुर में 27 अप्रैल 1912 में जन्मी साहबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान र्जमनी के ड्रेस्डेन में मैरी विगमैन्स बैले स्कूल में बैले की शिक्षा ग्रहण करने वाली पहली भारतीय थीं। यूरोप टूर के दौरान उदय शंकर की नृत्य नाटिका ‘शिव पार्वती’ से प्रभावित होकर वह उदय से मिलीं और उनके साथ जापान टूर पर गयीं। वहां से भारत लौटने पर जोहरा की मुलाकात युवा वैज्ञानिक, चित्रकार एवं नर्तक कामेश्वर सहगल से हुई। घर, परिवार के घोर विरोध के बावजूद 14 अगस्त 1942 में उन्होंने कामेश्वर से विवाह कर लिया। कामेश्वर और जोहरा विभाजन के बाद मुंबई पहुंच गए थे, जब आजादी का जुलूस निकला तो जोहरा सारी रात सड़कों पर जुलूस के साथ नाचती रहीं। उस समय फिल्मकार ख्वाजा अहमद अब्बास ने उन्हें भारत की इसाडोरा डंकन कहा था।

    जोहरा सहगल पृथ्वी थियेटर और भारतीय जन नाट्य संघ ‘इप्टा’ से भी जुड़ी रहीं। अभिनय की बारीकियां उन्होंने अपने पहले प्यार थियेटर से ही सीखीं और उसे ताउम्र संवारने के लिये जद्दोजहद में पीछे नहीं हटीं।अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 1946 में इप्टा के सहयोग से बनी ख्वाजा अहमद अब्बाद निर्देशित पहली फिल्म धरती के लाल से की थी। बलराज साहनी ने भी बतौर अभिनेता अपने करियर का आगाज इसी फिल्म से किया था। अपने करियर के दौरान हिन्दी के अलावा कई अंग्रेजी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। बीबीसी द्वारा बनाए गए पड़ोसी (1976-77) धारावाहिक से उन्हें काफी नाम मिला। 1984 में सीरियल ‘ज्वैल इन द क्राउन’ में लेडी चटर्जी का रोल उनके करियर का चरम बिंदु था। ‘तंदूरी नाइट्स’ (1985-87) में वे दादी के रोल में थीं और लंदन का हर छोटा-बड़ा दर्शक उन्हें पहचानता था। यह विडंबना ही है कि आजीवन सक्रिय रहीं इस सुख्यात अभिनेत्री ने अपने अंतिम वर्षों में सरकार से एक फ्लैट की मांग की थी, जिसे वे मन में लिये ही चली गयीं।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading