Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आतंकी हमले के विरोध में पत्रकारों ने दी मौन श्रद्धांजलि

    ShagunBy ShagunApril 30, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 426

    लखनऊ, 30 अप्रैल, 2025: लखनऊ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या से राजधानी सहित पूरा देश स्तब्ध है। इसको लेकर राजधानी सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भी आक्रोश है। आतंकी हमले एवं निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए पत्रकारों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों ने गांधी प्रतिमा के पास मौन श्रद्धाजंलि व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों ने न सिर्फ आतंकी हमले के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की बल्कि, बलिदान हुए पर्यटकों की आत्मा की सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    आंतकवाद खत्म करने को केंद्र बड़ा कदम उठाए, पत्रकार सरकार के साथ हैं : वीरेंद्र सक्सेना

    नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सक्सेना ने कहा, ‘भारत बहुत सशक्त है। ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश से आंतकवाद को खत्म करने के लिए हमारी भारत सरकार से मांग है कि वह बड़ा कदम उठाए, हम सभी सरकार के साथ हैं। पत्रकार संगठन और समाजसेवी संगठनों ने संयुक्त रूप से आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान लोगों में भारी जन आक्रोश देखने को मिला। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के संरक्षक श्री के. बक्श सिंह ने प्रधानमंत्री से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। इस मौके पर एनयूजे, यूपी के संरक्षक श्री अजय कुमार ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य, महामंत्री पद्माकर पाण्डेय ने कहा कि इस समय पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। जिस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या की गई, उसके विरोध में आतंकी देश और आतंकवादियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। राजधानी के पत्रकारों ने आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

    आक्रोश प्रदर्शन में एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, संरक्षक के. बक्श सिंह, सुरेंद्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक अजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अतुल मोहन सिंह, लखनऊ अध्यक्ष आशीष मौर्य, लखनऊ महामंत्री पद्माकर पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, पंकज सिंह चौहान, संगठन मंत्री अश्वनी जायसवाल, मंत्री संगीता सिंह, गरिमा सिंह, मनीषा सिंह, नागेंद्र सिंह, फरहान ईराकी, वरिष्ठ पत्रकार आलोक श्रीवास्तव, आर.बी. सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ.अशोक कुमार शुक्ला, अशोक चकलाधर, अखिलेश पांडेय, टीटू शर्मा, रोहित रामुआपुरी, डॉ. राजेश वर्मा, अरविंद यादव, प्रियशी चौरसिया, समरेश त्रिपाठी, अवनेंद्र सिंह राठौर, मोहन वर्मा, ऋषि शर्मा, मारकंडेय सिंह, नेहा सिंह, गुड्डी सैनी, रघुवीर प्रसाद शर्मा, दिव्यभान श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विनीत, संतोष पटवा, सुभाष निषाद सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading