Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    बारिश की लोकप्रिय कहावतें जो मौसम की भविष्यवाणी पर बैठती हैं फिट

    ShagunBy ShagunJune 25, 2025Updated:June 25, 2025 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,913

    भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि का मुख्य आधार है वर्षा ‘पर्जन्यादन्नसम्भव:’ समुचित वर्षा होने पर ही अन्न की उपज ठीक से हो सकती है अत: वर्षा कब होगी, होगी कि नहीं होगी, कितनी मात्रा में होगी इसका ज्ञान होना कृषि कर्म के लिये बहुत आवश्यक है भविष्य‍वाणियों के रूप में घाघ-भड्डरी की वर्षा संबंधी लोकप्रिय कहावतें प्रसिद्ध हैं पेश कर रहे हैं अजीत कुमार सिंह जी, जोआपको भी शायद पसंद आयें।

    आदि न बरसे अद्रा, हस्त न बरसे निदान।
    कहै घाघ सुनु घाघिनी, भये किसान-पिसान॥

    अर्थात आर्द्रा नक्षत्र के आरंभ और हस्त नक्षत्र के अंत में वर्षा न हुई तो घाघ कवि अपनी स्त्री को संबोधित करते हुए कहते हैं कि ऐसी दशा में किसान पिस जाता है अर्थात बर्बाद हो जाता है…

    आसाढ़ी पूनो दिना, गाज, बीज बरसन्त।
    नासै लक्षण काल का, आनन्द माने सन्त॥

    अर्थात आषाढ़ माह की पूर्णमासी को यदि आकाश में बादल गरजे और बिजली चमके तो वर्षा अधिक होगी और अकाल समाप्त हो जायेगा तथा सज्जन आनंदित होंगे…

    उत्तर चमकै बीजली, पूरब बहै जु बाव।
    घाघ कहै सुनु घाघिनी, बरधा भीतर लाव॥

    अर्थात यदि उत्तर दिशा में बिजली चमकती हो और पुरवा हवा बह रही हो तो घाघ अपनी स्त्री से कहते हैं कि बैलों को घर के अंदर बांध लो, वर्षा शीघ्र होने वाली है….

    उत्तर चमकै बीजली, पूरब बहै जु बाव।
    घाघ कहै सुनु घाघिनी, बरधा भीतर लाव॥

    अर्थात यदि उत्तर दिशा में बिजली चमकती हो और पुरवा हवा बह रही हो तो घाघ अपनी स्त्री से कहते हैं कि बैलों को घर के अंदर बांध लो, वर्षा शीघ्र होने वाली है….

    उलटे गिरगिट ऊंचे चढ़ै। बरखा होई भूइं जल बुड़ै॥

    अर्थात यदि गिरगिट उलटा पेड़ पर चढ़े तो वर्षा इतनी अधिक होगी कि धरती पर जल ही जल दिखेगा….

    करिया बादर जीउ डरवावै। भूरा बादर नाचत मयूर पानी लावै॥

    अर्थात आसमान में यदि घनघोर काले बादल छाए हैं तो तेज वर्षा का भय उत्पन्न होगा, लेकिन पानी बरसने के आसार नहीं होंगे परंतु यदि बादल भूरे हैं व मोर

    थिरक उठे तो समझो पानी ‍निश्चित रूप से बरसेगा…
    चमके पच्छिम उत्तर कोर। तब जान्यो पानी है जो॥

    अर्थात जब पश्चिम और उत्तर के कोने पर बिजली चमके, तब समझ लेना चाहिए कि वर्षा तेज होने वाली है….

    चैत मास दसमी खड़ा, जो कहुं कोरा जाइ।
    चौमासे भर बादला, भली भांति बरसाइ॥

    अर्थात चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को यदि आसमान में बादल नहीं है तो यह मान लेना चाहिए कि इस वर्ष चौमासे में बरसात अच्छी होगी….

    जब बरखा चित्रा में होय। सगरी खेती जावै खोय॥

    अर्थात यदि चित्रा नक्षत्र में वर्षा होती है तो संपूर्ण खेती नष्ट हो जाती है इसलिए कहा जाता है कि चित्रा नक्षत्र की वर्षा ठीक नहीं होती…

    माघ में बादर लाल घिरै। तब जान्यो सांचो पथरा परै॥

    अर्थात यदि माघ के महीने में लाल रंग के बादल दिखाई पड़ें तो ओले अवश्य गिरेंगे तात्पर्य यह है कि यदि माघ के महीने में आसमान में लाल रंग दिखाई दे तो ओले गिरने के लक्षण हैं…

    रोहनी बरसे मृग तपे, कुछ दिन आर्द्रा जाय।
    कहे घाघ सुनु घाघिनी, स्वान भात नहिं खाय॥

    अर्थात घाघ कहते हैं कि हे घाघिन! यदि रोहिणी नक्षत्र में पानी बरसे और मृगशिरा तपे और आर्द्रा के भी कुछ दिन बीत जाने पर वर्षा हो तो पैदावार इतनी अच्‍छी होगी कि कुत्ते भी भात खाते-खाते ऊब जायेंगे और भात नहीं खायेंगे…

    सावन केरे प्रथम दिन, उवत न ‍दीखै भान।
    चार महीना बरसै पानी, याको है परमान॥

    अर्थात यदि सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को आसमान में बादल छाये रहें और प्रात:काल सूर्य के दर्शन न हों तो निश्चय ही 4 महीने तक जोरदार वर्षा होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading