सीएसआईआर-सीमैप में पहुंचकर केन्द्रीय विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला, हर्बल पौधों का उपयोग के साथ ही सीमैप के वैज्ञानिकों से कृषि से संबंधित संवाद किया। सीमैप के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा का एक-एक कर जवाब दिया और वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से बताया।
दिवियापुर केन्द्रीय विद्यालय 40 विद्यार्थियों तथा पांच शिक्षकों का दल मंगलवार को दोपहर में सीमैप कैंपस में पहुंचा।एक विशेष सत्र में व्याख्यानमाला में विद्यार्थियों को पराली समस्या और समाधान के बारे में डाक्टर पूजा खरे ने व्याख्यान दिया।

सीमैप के निदेशक डाक्टर अब्दुल समद ने CSIR – CIMAP के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर डाक्टर पूजा खरे, डाक्टर चंदन सिंह चुनौटिया, इंजीनियर सुदीप टंडन, डाक्टर आर एस वर्मा, डाक्टर आरपी पटेल, डाक्टर अनिल कुमार सिंह, सुश्री अंजू यादव, डाक्टर रक्षपाल सिंह ने विभिन्न प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिये।







