Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    खान सर और नील नितिन मुकेश ने पटना में किया ‘स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स’ का उद्घाटन

    ShagunBy ShagunNovember 20, 2025Updated:November 20, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Khan Sir and Neil Nitin Mukesh inaugurated the Star of India Awards in Patna.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    पटना, 20 नवंबर 2025: बिहार की राजधानी पटना आज प्रतिभा के सम्मान का गवाह बना, जब मशहूर एजुकेटर खान सर (खान जीएस) और बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने होटल पनाचे में ‘स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स’ का धूमधाम से उद्घाटन किया। इसी अवसर पर खान सर के हाथों ईस्ट इंडिया चैप्टर मैगज़ीन 2025 के तीसरे संस्करण का भी विमोचन हुआ।Khan Sir and Neil Nitin Mukesh inaugurated the Star of India Awards in Patna.

    कार्यक्रम में बोलते हुए नील नितिन मुकेश ने पटना और बिहार के लोगों की तारीफ़ करते हुए कहा, “पटना आकर सचमुच बहुत अच्छा लग रहा है। यहाँ के लोग बेहद मिलनसार और गर्मजोशी से भरे हैं। अपनी हाथों से प्रतिभाशाली लोगों को सम्मान देना मेरे लिए गर्व की बात है। पटना की संस्कृति, इतिहास और स्वागत करने का अंदाज़ वाकई अनूठा है।”

    खान सर ने मैगज़ीन के विमोचन के बाद कहा, “आज मैंने स्टार्ज ऑफ इंडिया मैगज़ीन का नया संस्करण लॉन्च किया है, जिसके संपादक अमृता राय वर्मा और श्रीधर वर्मा जी हैं। मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स अब पूर्वी भारत की प्रतिभा, प्रेरणा और गौरव का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।”

    आयोजकों की ओर से चीफ एडिटर अमृता राय वर्मा ने कहा, “खान सर और नील नितिन मुकेश जी का इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह आयोजन पूर्वी भारत की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।” इस अवसर पर कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

    इनमें

    • RJ अंजलि
    • RJ शशि
    • सैयद साहेब अली (मशहूर फ़ूडी इन्फ्लुएंसर ‘मटरगश्ती’)
    • WowVidushi
    • JP यादव
    • भोजपुरी सिंगर आर्यन बाबू
    • संजय भूषण पटियाला
    • अंशुमन सिन्हा
    • पद्मश्री शारदा सिन्हा सहित कई अन्य शामिल थे।

    समारोह का आयोजन VKONNECT STARS द्वारा किया गया था, जिसके चीफ एडिटर श्रीमती अमृता राय वर्मा और चीफ विजनरी ऑफिसर श्रीधर वर्मा ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।भोजपुरी संगीत के उभरते सितारे आर्यन बाबू ने कहा, “पटना में ऐसा भव्य आयोजन होना अपने आप में गर्व की बात है। यहाँ की प्रतिभा को मंच मिल रहा है, और हम सब खुश हैं कि इसका हिस्सा बन सके।”

    श्रीधर वर्मा ने अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “यहाँ की ऊर्जा और उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स पूर्वी भारत की प्रतिभा को देश-दुनिया के सामने लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading