चंडीगढ़, 06 अगस्त 2018: मिलेनियम सिटी की निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिये गुरुग्राम के 300 से ज्यादा स्थानों पर 1,926 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, गुरुग्राम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की कार्यकारी समिति की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।
उसमें बताया गया कि इस परियोजना पर लगभग 65 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके पहले चरण का काम नौ महीनों में पूरा हो जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, फाइबर नेटवर्क बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है और यह जल्द पूरा होने वाला है।







