Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तय, भाजपा के सुरेश कुमार ने किया नामांकन

    ShagunBy ShagunMay 24, 2018 इलेक्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    बेंगलुरु : विपक्षी भाजपा ने वरिष्ठ नेता एस सुरेश कुमार को कर्नाटक विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. विधानसभाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा. एचडी कुमारस्वामी सरकार द्वारा विश्वास मत पेश करने से पहले संभवत: शक्ति परीक्षण कराने के उद्देश्य से भाजपा ने यह कदम उठाया है.महानगर से पांचवीं बार विधायक बने सुरेश कुमार ने विधानसभा सचिव एस मूर्ति के समक्ष विधान सुधा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन 117 विधायकों का समर्थन होने का दावा करता है जिसने कांग्रेस के रमेश कुमार को इस पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. रमेश कुमार 1994 से 1999 तक विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं. रमेश कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सुरेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा के और अन्य नेताओं के निर्देश पर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है. उन्होंने कहा, संख्या बल और कई अन्य कारकों के आधार पर हमारी पार्टी के नेताओं को विश्वास है कि मैं जीतूंगा. इसी विश्वास के साथ मैंने नामांकन दाखिल किया है. यह पूछने पर कि भाजपा के केवल 104 विधायक हैं तो ऐसे में उनके जीतने की संभावना क्या है, सुरेश कुमार ने कहा, ‘मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे चुनाव है. चुनाव के बाद आपको पता चल जायेगा (परिणाम).श् नामांकन दाखिल करने में सुरेश कुमार के साथ भाजपा के दो विधान पार्षद सीएन अश्वतनारायण और सुनील कुमार भी थे, जबकि रमेश कुमार के नामांकन दाखिल करने के समय कर्नाटक राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस-जद (एस) ने रमेश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि भाजपा ने भी नामांकन दाखिल किया है. मुझे उम्मीद है कि वे नामांकन वापस ले लेंगे. अगर चुनाव होता है तो रमेश कुमार की जीत सुनिश्चित है.श् विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर रमेश कुमार के कार्यकाल (1994 से 1999 तक) का जिक्र करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें अच्छे पीठासीन अधिकारी के रूप में जाना जाता है और उन्होंने तब सुचारू रूप से सदन की कार्यवाही चलायी थी.

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading