Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में फिर आंधी-तूफान का खतरा

    ShagunBy ShagunMay 30, 2018 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651

    रांची पटना उत्तर प्रदेश और बिहार से अभी तूफान का खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को इन जगहों के अलावा उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में भी तूफान का खतरा है। यहां चर्चा कर दें कि सोमवार शाम और मंगलवार सुबह भी उत्तर प्रदेश, बिहार में तूफान ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था। दो दिन पहले आए तूफान में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    मई महीने में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में कई तूफान देखने को मिले हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग की आशंका ने फिर एक बार लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों को फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। कोस्टल कर्नाटक, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है। उधर, दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून भी मंगलवार को केरल और तमिलनाडु तट पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

    केरल और मेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश दर्ज भी की गयी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।

    #झारखंड #बिहार उत्तर प्रदेश
    Shagun

    Keep Reading

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    November 17, 2026
    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    November 17, 2026
    Book Review: 'Kandhon Ki Pathshala' is an enduring tale of life navigating through light and shadow, and a story of self-respect.

    पुस्तक समीक्षा: धूप-छांव से जूझती ज़िंदगी और स्वाभिमान की अमर दास्तान है ‘कंधों की पाठशाला’

    November 17, 2026
    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    November 17, 2026

    GTDC समिट APJ ने वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने में डिस्ट्रीब्यूशन की अहम भूमिका को रेखांकित किया

    November 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading