Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    बिपिन सौरव की शतकीय पारी से दरभंगा डायमंड्स को मिली दूसरी जीत, ग्‍लेडियेर्ट्स 7 विकेट से हारा

    ShagunBy ShagunMarch 22, 2021Updated:March 22, 2021 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    पटना, 22 मार्च 2021 : बिहार क्रिकेट लीग का पांचवे मुकाबले में आज दरभंगा डायमंड्स ने एक शानदार मुकाबले में आज गया ग्‍लेडियेर्ट्स को 7 विकेट से हरा दिया। दरभंगा डायमंड्स की इस शानदार जीत में सलामी बल्‍लेबाज बिपिन सौरव की शतकीय पारी काम आयी। बिपिन सौरभ ने 52 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से 100 रन बनाये और दरभंगा डायमंड्स को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। इसके लिए उन्‍हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

     

    इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गया ग्‍लेडियेर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाये। गया ग्‍लेडियेर्ट्स की ओर से राजेश सिंह ने 23 बॉल खेलकर 3 चौके व 3 छक्‍के की मदद से 45 और सलामी बल्‍लेबाज पियूष कुमार सिंह ने 37 बॉल खेलकर 4 चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेली। गया ग्‍लेडियेर्ट्स की इस पारी में 6 एक्‍ट्रा रन भी थे। दरभंगा डायमंड्स की ओर से शब्‍बीर खान, कुंदन शर्मा व सूरज चौहान ने 2 – 2 विकेट और विपुल शर्मा ने 1  विकेट लिये।

    इसके बाद लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दरभंगा डायमंड्स की टीम ने गया ग्‍लेडियेर्ट्स के 157 रनों के लक्ष्‍य को 15.5 ओवरो में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दरभंगा डायमंड्स की ओर से पारी की आतिशि शुरूआत सलामी बल्‍लेबाज बिपिन सौरभ (52 गेंद, 100 रन, 10 चौका, 5 छक्‍का) ने किया। हालांकि उनकी ओर से पहला विकेट 32 रनों पर इंद्रजीत कुमार के रूप में गिरा, जिसके बाद बिपिन सौरभ ने बबलू कुमार (33 गेंद, 42 रन, 2 चौका, 2 छक्‍का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस बारे में गया ग्‍लेडियेर्ट्स ने 2 एक्‍स्‍ट्रा रन दिये और आर हर्ष कुमार, सूरज राठौड़ व ऋषव राकेश ने एक – एक विकेट लिया।

    इस मैचे के फील्‍ड अंपायर सुबीर बनर्जी (CAB)और सांतनु डे (CAB) थे। थर्ड अंपायर संजीव कुमार तिवारी (BCA) मैच रेफरी रवि शंकर सिंह थे। इस मैच का लाइव प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर हुआ। बिहार क्रिकेट लीग छठा मैच पटना पाइलट्स बनाम भागलपुर बुल्‍स के बीच जारी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading