नई दिल्ली : इंग्लैंड की टीम इस समय पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेले रही है। लार्डस के ऐतिहासिक मैदान पर जारी इस टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 184 रनों पर समेट दी। इंग्लैंड की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ही पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना करने में कुछ हद तक सक्षम हो सके। कुक ने 148 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली।
कुक के अलावा टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 38 रनों की पारी खेलने में सफल हो सके। मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने के साथ-साथ कुक ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
कुक ने इस मैच में आस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। पाकिस्तान के खिलाफ लार्डस में जारी यह टेस्ट मैच कुक का लगातार 153वां टेस्ट था। बॉर्डर ने भी अपने समय में आस्ट्रेलिया की ओर से लगातार 153 टेस्ट मैच खेले थे। अब सीरीज के अगले मैच में कुक के पास बॉर्डर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।
एलिस्टर कुक ने साल 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। कुक ने अपने ही टेस्ट में शतक लगाया था। हालांकि इसके बाद वो बीमार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें दो टेस्ट मैचों से बाहर होना पड़ा। उसके बाद से कुक अबतक लगातार 153 टेस्ट खेल चुके है।
कुक के नाम पर टेस्ट में 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज है। किसी भी खिलाड़ी के लिए लगातार इतने टेस्ट मैच खेल पाना आसान नहीं होता। यह इस बात का संदेश देती है कि इतने सालों तक आपने न केवल अपने आपको फिट रखा, बल्कि अपने बल्ले की धार भी बनाई रखी। यदि लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले टॉप पांच क्रिकेटरों की बात की जाए, तो इस खास लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है।
Keep Reading
Add A Comment







