कोयंबटूर । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि क्रिकेट के लिए ट्वेंटी20 टूर्नामेंट बेहद जरुरी है और इसके बिना खेल नहीं हो सकता। गांगुली ने दक्षिण अपफ्रीका में भारतीय टीम के प्रदर्शन को ठीक बताया है।
वहीं चयन नीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह पहले भी पारदर्शी थी और अब भी वैसी ही है इसी कारण कई युवा खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
गांगुली ने कहा, ‘हमारी टीम में मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या और अन्य युवा खिलाड़ी हैं। हमें उन्हें वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसा बनने के लिए समय देना होगा।’ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में उन्होंने कहा, ‘धोनी एकदिवसीय और टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने जो योगदान दिया है आपको उसका सम्मान करना चाहिए।’ गांगुली ने महिला टीम की भी भी जमकर तारीफ और कहा कि भारतीय महिला क्रिकेटर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है







