पुणे, 11 जून 2018। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी ने स्ट्राइकर एमिलियनो अल्फारो को 2018-19 सत्र के लिए टीम में बरकरार रखा है। अल्फारो ने आईएसएल के पिछले सत्र में पुणे के लिए सभी मैच खेले थे। एफसी पुणे सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा कि अल्फारो हमारे प्रमुख कोर सदस्यों में से एक रहें है और सबके पसंदीदा है। उन्होंने पिछले सत्र में टीम के लिए सभी मैच खेले थे। पिछले सत्र में उनका प्रदर्शन अनुकरणीय था और आने वाले सत्र के लिए हम उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखने में खुश हैं।
‘पुणे के साथ अपने दूसरे कार्यकाल पर अल्फारो ने कहा कि वह एफसी पुणे सिटी के साथ अपने दूसरे कार्यकाल को लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले सीजन में इस रोमांचक समूह का हिस्सा होने के बाद, एक बार फिर से इस क्लब से जुड़ने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम अगले सत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी और खिताब जीतने में सफल होगी। उरुग्वे के स्ट्राइकर ने अल्फारो ने अपने पेशेवर कैरियर की शुरूआत वर्ष 2006 में अपने देश के राष्ट्रीय प्रीमियर डिवीजन क्लब लिवरपूल एफसी से किया। एफसी पुणे सिटी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, अल्फारो ने 19 मैच खेले और 9 गोल किए।







