बॉर्डर कहते तो में भी ऐसा ही करता
नई दिल्ली,11 मई। ऑस्ट्रेलिया के नए कोच जस्टिन लैंगर ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में प्रतिबंधित युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट का बचाव करते हुए कहा कि अगर उनके करियर की शुरुआत के समय तत्कालीन कप्तान एलन बॉर्डर उन्हें ऐसा करने के लिए कहते तो वो भी ऐसा ही करते।
लैंगर ने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐडिलेड में बॉर्डर की कप्तानी में अपना पहला टेस्ट खेला था। लैंगर ने कहा कि ये बात और है कि उस जमाने में इस प्रकार की बातें नहीं होती थीं। उस दौर में बॉर्डर और कोच बॉब सिम्पसन गेंद से छेड़छाड़ जैसी बातों का समर्थन नहीं करते थे। कोच तो खेल की धवि धुमिल करने वाले की जान ही ले लेते।
साथ ही कहा कि बैनक्रॉफ्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस प्रकार का बड़ा फैसला लेने में कहीं से भी सक्षम नहीं थे। इससे साफ है कि लैंगर ने हटाये गये कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर निशाना साधा है।
बैनक्रॉफ्ट पर मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ मामले में शामिल होने के लिए 9 महीने का प्रतिबंध लगा है जबकि इस साजिश में शामिल होने के लिए स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
लैंगर ने कहा कि ये हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह टेस्ट क्रिकेटरों से अपेक्षित व्यवहार के मानकों को पूरा करें। साथ ही कहा कि आप अपने साथियों के व्यवहार से ही बेहतर इंसान बनते हैं।वहीं स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट की वापसी के बारे में नये कोच ने कहा कि अगर ये बेहतर करते हैं तो इनका स्वागत है।






