Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

     टेलर के रिकार्ड शतक से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

    ShagunBy ShagunMarch 7, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    डुनेडिन । रॉस टेलर की शानदार शतकीय पारी 181 रनों की सहायता से न्यूजीलैंड ने चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। रॉस टेलर की यह नाबाद पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने चोट के बाद भी दर्द सहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड ने बेयरस्टॉ 138 और जो रुट 102 रनों की सहायता से नौ विकेट पर 335 रन बनाये। इस प्रकार न्यूजीलैंड को जीत के लिए जीत के लिए 336 रनों का लक्ष्य मिला जो कीवी टीम ने पांच विकेट पर 339 रन बनाकर हासिल कर लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद लचर रही। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (0) और कॉलिन मुनरो शून्य पर ही पेवेलियन लौट गये। टीम ने केवल 2 रन पर ही अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद केन विलियमसन ने 45 रन बनाकर कप्तानी पारी खेलते हुए काफी हद तक टेलर का साथ निभाया। विलियमसन के आउट होने पर टॉम लेथम क्रीज पर आए और उन्होंने भी टीम के खाते में 71 रन का अहम योगदान दिया। इस दौरान लेथन ने टेलर के साथ मिलकर 187 रन की साझेदारी की। मध्यक्रम में कॉलिन डी ने 23 और हैनरी निकल्स ने 13 रन बनाकर टीम को 3 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। वहीं इंग्लैंड की ओर से टॉम करेन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस वोक्स, मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया।
    वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 335 रन बनाए। इंग्लैंड टीम की शुरुआत काफी बेहतर रही। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (42) ने जॉनी बेयरस्टॉ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रूट ने दूसरे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। बेयरस्टॉ ने 106 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए, जबकि रूट ने 101 गेंदों में 102 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने 37 ओवर में 250 के ऊपर रन बना लिए थे। इनके आउट होने के बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया और जोस बटलर (0), इयोन मॉर्गन (5), बेन स्टोक्स (1) और मोईन अली (3) रन बनाकर आउट हो गये।आदिल रशीद (11) और टॉम करेन (22) जैसे निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्कोर बढ़ाया। कीवी टीम की ओर से ईश सोढ़ी ने सबसे अधिक 4, जबकि ट्रेंट बोल्ट-कॉलिन मुनरो ने 2-2 विकेट लिए जबकि टिम साउदी को भी एक विकेट मिला।
    सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने टेलर
    टेलर ने खाते हुए अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। ये टेलर के करियर का 19वां एकदिवसीय शतक रहा।
    टेलर ने 147 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाये। इसमें 17 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।
    टेलर अब न्यूजीलैंड की ओर से एकदिवसीय में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे मार्टिन गुप्टिल हैं। गुप्टिल के नाम न्यूजीलैंड की ओर से एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज हैं।

    न्यूजीलैंड की ओर से एकदिवसीय में सर्वाधिक रन एक पारी में…
    237 – मार्टिन गप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, 2015
    189 – मार्टिन गप्टिल बनाम इंग्लैंड, 2013
    181 – रॉस टेलर बनाम इंग्लैंड, 2018
    180 – मार्टिन गप्टिल बनाम साउथ अफ्रीका, 2017 ।

    Shagun

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading