Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    FIFA 2018 : विवादों की बीच जीत से शुरुआत करना चाहेगा स्पेन

    ShagunBy ShagunJune 14, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    नई दिल्ली : कोच को लेकर उठे विवादों के बीच स्पेन की टीम शुक्रवार को मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल को हराकर रूस में जारी फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण की विजयी शुरुआत करना चाहेगी। फीफा विश्व कप शुरू होने से एक दिन स्पेन ने अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह टीम के खेल निदेशक फर्नाडो हिएरो को मुख्य कोच का पद सौंपा। स्पेन को खिताब जीतने को प्रबल दोवेदार माना जा रहा था लेकिन कोच को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशंसकों के मन में संशय पैदा हो गया है।
    टीम के कप्तान सर्गियो रामोस ने प्रशंसकों से कहा कि उनकी इस टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेलेगी। रामोस ने ट्वीट किया, “हम स्पेन हैं, हम अपने बैज, अपने रंग, अपने समर्थकों और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी कल, आज और कल आपके लिए है। हम एक साथ हैं। विवादों के बावजूद कोई भी टीम दक्षिण अफ्रीका में हुए 2010 फीफा विश्व कप की विजेता को कमतर नहीं आंकना चाहेगा। स्पेन की टीम में युवा एंव अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है।
    स्पेन के पास हर पोजीशन पर खेलने के विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं और टीम अभी भी गेंद पर नियंत्रण बनाकर खेलना पसंद करती है। स्पेन के पस गोलपोस्ट में डेविड डि गिया है, तो वहीं डिफेंस में जेरार्ड पीके, सर्गियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा जैस दमदार खिलाड़ी। मिडफील्ड में आंद्रेस इनिएस्ता, सर्गियो बुस्क्वेट्स और डेविड सिल्वा का अनुभव टीम के लिए संजीवनी बूटी का कार्य करेगा। फारवर्ड लाइन की जिम्मेदारी मार्को असेंसियो, डिएगो कोस्टा और लुकस वाजक्वेज के कंधों पर होगा। दूसरी ओर, 2016 में पहली बार यूरोपीय चैम्पियंशिप का खिताब अपने नाम करने वाली पुर्तगाल अपने कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दम पर स्पेन को हराकर सबको चौंकाना चाहेगी।
    33 वर्षीय रोनाल्डो का यह अंतिम विश्व कप भी हो सकता है, ऐसे में वह इस ट्रॉफी को जीतकर फुटबाल के इतिहास में हमेशा के लिए अमर होना चाहेंगे।कोच फर्नान्डो सांतोस के मार्गदर्शन में पुर्तगाल का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है और टीम रोनाल्डो में अलावा अन्य खिलाडियों का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ है। सांतोस के मार्गदर्शन में पुर्तगाल ने 24 में से कुल 20 मैच जीते हैं जबकि केवल एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पुर्तगाल की मिडफील्ड एवं फारवर्ड लाइन दमदार है लेकिन डिफेंस में टीम पेपे एवं जोसे फोंते की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। रोनाल्डो के अलावा प्रशंसकों की नजरें बर्नाडो सिल्वा, रिकाडरे क्वारेसमा और आंद्रे सिल्वा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर होगी।

    टीम :

    स्पेन :

    गोलकीपर : डेविड डि गिया, पेपे रियना, केपा अरीर्जाब्लागा।

    डिफेंडर : जॉर्डी आल्बा, नाचो मोनरियल, अल्वारो ऑडरियोजोला, नाचो फनार्डीज, दानी कार्वाह्लो, जेरार्ड पीके, सर्गियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा।

    मिडफील्डर : सर्गियो बुस्क्वेट्स, इस्को, थियागो अल्कांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता, साउल निगुएज, कोके।

    फारवर्ड : मार्को असेंसियो, इयागो, डिएगो कोस्टा, रोर्डिगो मोरेनो, लुकस वाजक्वेज।

    पुर्तगाल:

    गोलकीपर : एंथोनी लोपेस, बेटो और रुई पैट्रीसियो।

    डिफेंडर : ब्रूनो आल्वेस, सेड्रिक सोआरेस, जोसे फोंते, मारियो रुई, पेपे, राफेल गरेरो, रिकाडरे परेरा, रुबेन दियास।

    मिडफील्डर : आंद्रेस सिल्वा, ब्रूनो फनार्डेस, जाओ मारियो, जाओ मोटिन्हो, मैनुअल फनार्डेस, विलियम कार्वाल्हो।

    फारवर्ड : आंद्रे सिल्वा, बनार्डो सिल्वा, जेल्सन मार्टिन्स, गोनकालो गुएडेस, रिकाडरे क्वारेसमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading