लखनऊ, 23 नवंबर, 2019: लखनऊ में सीमैप द्वारा आयोजित सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन की शुरुवात सुबह 6:00 योग और ध्यान का अभ्यास: मास्टर से फिटनेस मंत्र के साथ हुई।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में डा. आलोक कृष्णा, परियोजना अन्वेषक के नेतृत्व में प्रशिक्षार्थियों को स्थानीय ग्राम बोरामऊ में किसानों द्वारा की जा रही पामारोशा और खस की खेती का निरीक्षण कराया गया। जिसमें उनको खस की ऊपरी भाग की कटाई, जड़ों की खुदाई और पामारोशा की कटाई तथा आसवन को देखा।
इसके बाद ग्राम सतरिक, बाराबंकी में माँ डेयरी फार्म का भ्रमण किया, जिसमे उन्होने डेयरी उत्पादन और गाय के गोबर से बनी वर्मी कम्पोस्ट का निरीक्षण किया। माँ डेयरी फार्म प्रति महीने 2-3 टन वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करती है। भ्रमण टीम में डा. बीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक भी शामिल रहे।







