भारतीय युवाओं ने की सख्त कानून बनाने की मांग
मुंबई, 24 जुलाई : हाल ही में कोरियन ट्रैवल ब्लॉगर किम्सी के साथ भारत में हुई घटना ने देश की छवि को एक बार फिर से शर्मसार किया है। दिल्ली और जयपुर में घूमते समय किम्सी के साथ छेड़छाड़, पीछा करने, धोखाधड़ी और यहां तक कि एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा। इस अपमानजनक अनुभव के बाद उन्होंने कैमरे पर कहा, “I hate India,” और यह भी सुझाव दिया कि किसी को भी भारत की यात्रा नहीं करनी चाहिए।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे देश में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विदेशी पर्यटकों, खासकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़, हमले और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में पुणे में कोरियन व्लॉगर केली के साथ छेड़छाड़ की घटना ने भी सुर्खियां बटोरी थीं, जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह, जोधपुर में एक अन्य कोरियन पर्यटक के साथ अश्लील हरकत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।
बता दें कि ये घटनाएं न केवल पर्यटकों के लिए असुरक्षा को दर्शाती हैं, बल्कि भारत की “अतिथि देवो भव:” की परंपरा पर भी सवाल उठाती हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर दुख और शर्मिंदगी जताई है, साथ ही सरकार और प्रशासन से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानूनी कदम, जागरूकता अभियान और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, ताकि भारत विदेशी पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और स्वागत योग्य गंतव्य बना रहे।
कोरियन ट्रैवल ब्लॉगर किम्सी ने अपने व्लॉग में कहा –
” I hate INDIA मुझे जानवर और एक भारतीय में कोई फर्क नहीं दिखता है ”
शैलेश वर्मा : यह शब्द एक कोरियन लड़की के है जो भारत घूमने आई थी उसके साथ जो हुआ, उसने उसकी सोच ही बदल दी। उसे सफर के दौरान कई जगहों पर छेड़ा गया, Bad touch, धोखा दिया गया और मज़ाक उड़ाया गया। आख़िरकार, वह फूट-फूट कर रो पड़ी और कहा सोचिए, हमारी ” अतिथि देवो भवः”की परंपरा को किस तरह रौंदा जा रहा है..!! वैसे भी पिछले कई वर्षों में छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं भारत में बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिससे तमाम मुल्कों में अपने नागरिकों से कहा है कि वह भारत न जाए ये बहुत ही शर्म का विषय है l
विशाल शर्मा : अथिति देवो भव: को पीछे छोड़कर अब हम अतिथि बेइज्जती भव: में लग गए हैँ. अगर विदेश से आये लोगों को ये सब बोलना पड़ रहा है तो समाज को जागना होगा।
शैलेश वर्मा : यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पहले भी तमाम घटनाएं हो चुकी हैं जरूरत है सरकार को इस पर सख्त कानून बनाने की ताकि भारत की साख बनी रहे और अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती ना हो l
बाबू : मुंबई पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।







