उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन की पहल पर शुरू हुयी कोविड हेल्प डेस्क, कहा बिजली आपूर्ति पर रहे केवल फोकस, ऊर्जा मंत्री ने भी सराहा
आज दूसरे दिन भी लगातार उप्र पावर आफीसर्स एसोशिएसन ने पूरे प्रदेश में बढ़ते कोविद माहमारी के चलते बिजली अभियंताओ जूनियर अभियंताओ कार्मिको सविदा कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार पूरे प्रदेश में मोबाइल पर बात कर मनोबल बढ़ाया और कहा सभी लोग एकजुट होकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में अपना योगदान देते रहे। एसोशिएसन ने कहा वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर कोरोना हारेगा और हम सब जीतेंगे।
गौरतलब है की पावर ऑफिसर्स एसोसियसन ने बिजली कार्मिको का हौसला पस्त न हो और उनका मनोबल बढ़ा रहे को लेकर अपने फीलड हॉस्टल केंद्रीय कार्यालय में एक कोविद हेल्प डेस्क बनाया है जहा से पूरे प्रदेश में अभियंता कार्मिको को फोन के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा और लगातार एक दूसरे की हेल्प करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पावर आफीसर्स एसोशिएसन के इस पहल की आज प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने भी कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, को फोन पर उत्साह बढा़ते हुए एसोसिएसन के पहल की सराहना की और कहा सभी कार्मिक कोविद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित रखकर अपना योगदान देते रहे कोरोना हारेगा और फिर हम सब जीतेंगे इस संकट के दौर में सभी कार्मिक एक जुट होकर एक दूसरे की मदत करते रहे जो कार्मिक कोरोना संकर्मित है उन्हे घबराने की जरुरत नहीं है वह पूरी सवधानी बरती और कोविड गाइड लाइन के तहत अपना उपचार कराए कोई भी सहायता की जरुरत हो हमे बताए ।
उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएषन केे कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन ने कहा कोरोना संकट में बिजली कार्मिको का उत्साह न गिरने पाये एसोसिएसन का कोविद हेल्प डेस्क कुछ डॉक्टरों से भी लगातार संपर्क में बना हुवा है और सदस्यो की किसी परेशानी पर डॉक्टरों से राय लेकर उनको बता रहा और लगातार सभी से अपील कर रहा कोई कार्मिक घबराए न हिमत से काम ले और कोविद प्रोटोकॉल के तहत उपचार करता रहे ।







