Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    लेटलतीफ मौसम की बेरुखी और जलवायु परिवर्तन

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    गौतम चक्रवर्ती

    आज केवल हमारे देश में ही नही बल्कि सम्पूर्ण भूमंडल के जलवायु में घोर परिवर्तन हो चुका है और ऐसे में लग रहा है कि आगे आने वाले समय में और भी अत्याधिक परिवर्तन देखने को मिले तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। मानसून पूर्व वर्षा का जो माहौल मार्च, अप्रैल और मई के महीने देखने को मिला करती थी, आज बिल्कुल उसके विपरीत सभी बातें हो रही हैं।

    हमारे देश में अभी तक दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्यत 1 जून तक केरल में पहुंच जाया करता था और 10 जून तक सम्पूर्ण दक्षिण भारत को भिगो कर सराबोर कर देता था और फिर 15 जून तक यह रायपुर तथा पटना तक पहुंच जाया करता था और फिर लगभग 1 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य तक सम्पूर्ण भारत को मानसूनी वर्षा जल से सराबोर कर देता है। यह मानसून के बरसने की समयावधि मौसम विभाग की दीर्घकालीन औसत पर आधारित है। लेकिन आज प्रति वर्ष मानसून इन सामान्य तिथियों तक देश के सभी हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है।

    जलवायु संकट इतनी तेजी के साथ बदल रहा है कि उसका अनुमान लगाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि हम अब भी नहीं संभले तो अनहोनी को कोई नहीं ताल सकता। न जीवन बचेगा, न आजीविका और नही प्रकृति ही बचेगी। ऐसा केवल हमारा ही मानना नही है बल्कि यह चेतावनी पर्यावरण विशेषज्ञों ने पूरी दुनिया के लिए व्यक्त किया है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन लगातार जारी रहेगा ऐसे में हम और आप में से कोई भी सुरक्षित नहीं है। आईपीसीसी की एक ताजा रिपोर्ट में भारत के साथ -साथ सम्पूर्ण दुनिया को चेतावनी दी गयी है कि हिंद महासागर, दूसरे महासागरों की अपेक्षा तेजी से गर्म होता चला जा रहा है। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि सम्पूर्ण विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लू और बाढ़ जैसे खतरों से सामना करना पड़ेगा। विश्व वातावरण के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी से भारत, चीन और रूस में गर्मी का प्रकोप अत्यंत बढ़ जाएगा और जहां की धरती बर्फ से ढकी रहती हैं वहां की बर्फ वातावरण के तापमान से पिघलना शुरू कर देगा बल्कि शुरू हो भी चुकी है।

    भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण आगे आने वाले वर्षो में समुद्र के जलस्तर में 40 से 50 फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। आज से पहले समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी की घटनाएं 100 वर्षों के अंतराल में एक बार देखने को मिलती थीं लेकिन इस सदी के अंत तक यह प्रति वर्ष ही देखने को मिलेगी।

    भूमंडलीय गर्मी बढ़ने से पृथ्वी पर भारी वर्षा से लेकर बाढ़ के प्रकोप से शहरों से लेकर गावों तक में अपना कहर बरपाने की आशंकाये बन जाती है साथ ही सूखे की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 20-30 वर्षो में हमारे देश में उत्पन्न आंतरिक मौसमी बदलावो के कारण वर्षा अधिक नहीं होगी, लेकिन इस सदी के अंत तक ग्रीष्मकालीन मॉनसून में बदलाव से अति वृष्टि देखने को मिलेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading