करियर बनाने की कैसे करें तैयारी:
हर युवा का अपना सपना होता है कि एक अच्छी नौकरी मिले , जो अच्छा वेतन, प्रतिष्ठा और करियर में उन्नति दे। सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क की नौकरी ऐसा ही एक सुनहरा अवसर है। यह पद न केवल आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, बल्कि देश के सर्वोच्च न्यायालय में काम करने का गौरव भी प्रदान करता है। समय-समय पर निकलने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यताओं और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां जानें।
पात्रता और मापदंड:
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक डिग्री।
- आयु सीमा: 20 से 32 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट)।
चयन प्रक्रिया:
सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा: पार्ट 1: कानून और उसकी समझ पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।
- पार्ट 2: सब्जेक्टिव लिखित परीक्षा।
- पार्ट 3: साक्षात्कार (इंटरव्यू)।
तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान मिलेगा और रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।







