तेंदुए ने एक युवक को दरवाजे से नीचे गिरा दिया , मचा हड़कंप वीडियो वायरल
लखनऊ: 28 दिसंबर 2025 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें दिखता है कि जंगल के बीच से गुजर रही चलती ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़े एक युवक पर अचानक तेंदुआ कूद पड़ता है। तेंदुआ युवक को पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, और युवक बाल-बाल बचता है। वीडियो में हड़कंप मच जाता है, लोग चिल्लाते हैं, और कैप्शन कुछ ऐसा है:
“अगर आप ट्रेन का सफर कर रहे हैं तो, दरवाजे पर खड़े ना रहे और दरवाज़े बंद रखे… क्योंकि तेंदुए ने ट्रेन पर हमला किया!”

वीडियो देखने वाले लोग दंग रह गए –
- कुछ ने लिखा: “इस चीते ने तो बड़ी हिम्मत दिखाई, फुल कोशिश में लगा है पकड़ने के लिए!”
- “जंगल वाले रूट पर विशेष सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना पक्की!”
- “सावधानी बरतनी चाहिए वरना कुछ भी हो सकता है!”
- लेकिन लोग कभी भी किसी भी घटना से सीख नहीं लेते हैं। ट्रेन के दरवाजे पर नहीं खड़ा होना चाहिए। सब जगह लिखा भी होता है लेकिन लोग है कि मानते नहीं, हालांकि यह वीडियो AI से बना हुआ है।
लेकिन अब ट्विस्ट सुनिए…
जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो AI-जनरेटेड या डिजिटली मैनिपुलेटेड है!
तेंदुए की मूवमेंट्स में कई जगह अनैचुरल लगती हैं (टेल गायब हो जाती है, बॉडी वार्प्ड दिखती है)
कोई आधिकारिक न्यूज़, रेलवे या फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की रिपोर्ट नहीं मिली
दिसंबर 2025 में ऐसी कोई रियल घटना रिपोर्ट नहीं हुई (ज्यादातर तेंदुआ हमले गांवों, सफारी बस या बाइक पर होते हैं)
इस घटना वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2005203934961602743
सच्चाई ये है कि AI अब इतना एडवांस हो गया है कि लोग सच-झूठ में फंस जाते हैं! लेकिन हां यह वीडियो उन लोगों को सचेत करता है जो लापरवाही से ट्रेन के पर या खिड़कियों पर लापरवाह हो जाते हैं। यह जरुरी नहीं कि घटना सिर्फ जानवर के हमले से ही हो ! यह घटना मोबाइल छीना झपटी या पर्स लूटने की भी हो सकती है। या फिर चलती ट्रेन पत्थरबाजी की भी हो सकती है।
बता दें कि ट्रेन में सफर करते वक्त दरवाजे बंद रखना और लटकना नहीं तो सही सलाह है, लेकिन ये वाला “हमला” बस एक मजेदार AI क्रिएशन है।






