Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    विन्रमता से महान बनता जीवन

    ShagunBy ShagunMay 9, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    मनुष्य सामाजिक प्राणी है। समाज मे रहते हुए नियमो को धार्मिक और सामाजिक धरातल पर अत्यंत उपयोगी समझा गया है। मनुष्य जिस समाज मे रहता है। उसका अच्छा बुरा प्रभाव उस पर पड़ता है। जीवन मे अति आने पर अहंकार या मद बढ़ जाता है और ऐसा होना स्वाभाविक है।राजा भर्तहरि ने लिखा कि जब में थोड़ा जनता था तो हाथी की तरह झुमकर चलता था। जब ज्यादा जानने लगा तो चींटी की तरह छोटा होकर चलने लगा। मुझे आभास हो गया कि ज्ञान अनंत है। उसका क्या गर्व करना।

    आज धर्म, विज्ञान, साहित्य के क्षेत्र में ज्ञान की नित नई बाते हो रही है। थोड़े से ज्ञान की प्राप्ति के बाद मद आ जाना मूर्खता है। ज्ञान प्राप्ति से मद आये तो वह एक प्रकार से अज्ञान ही कहलायेगा।वह ज्ञान सही नही,मिथ्या ज्ञान है।ज्ञानमद से रहित प्राणी ही आत्म हित की और प्रवृत्त हो सकता है। ज्ञानमद में डूबा मानव न निज का कल्याण कर सकता है और न दुसरो का ही सच्चा ज्ञान तो वही है जो स्व हित पर हित को साधे।जो अपना भला बुरा नही सोच सकता, वह भला दुसरो का हित कैसे कर सकता है। जो स्वयं अंधा है, वह दूसरों को क्या पथ दिखायेगा।ज्ञान से अहं की नही, बल्कि विन्रमता की प्राप्ति होती है।

    विन्रमता से साधक का जीवन महान बन जाता है। संसार मे दुसरो का हित चाहने वालो की हमेशा पूजा होती है।समाज मे उनको सम्मान दिया है। उसकी जय जयकार की है। अत्यधिक सम्मान से सामान्य व्यक्ति में व्यक्ति पूजा का भाव बढ़ जाता है। सम्मान प्राप्त व्यक्ति जब यह विचार करने लगे कि मुझ जैसा योग्य व्यक्ति तो इस संसार मे दूसरा कोई नही है तो यह भाव पूजामद की श्रेणी में आते है। महापुरुष इस मद से बचकर चले है।राम कृष्ण महावीर ने कभी किसी को यह नही कहा मैं सर्व शक्ति संपन्न हू।आप मेरी पूजा करो।

    रावण,कंस, गोशालक में अहं भाव जागा तो तो आज उन्हें कोई पूछने वाला भी नही है।अच्छे कार्य करने वालो की जयकार तो हर युग मे हुई है। जिसे धर्म का मार्ग मिल गया ,वह पूजा मद से परे हो जाता है।अपने आप को भटकने से रोकना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading