Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    साहित्य समाज को आइना है, इसे संक्रीण भावनाओं में न बांधे: योगी आदित्यनाथ

    By December 30, 2019Updated:December 30, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    हिंदी संस्थान के स्थापना दिवस पर भारत-भारती सम्मान पटना की डाक्टर उषा किरन खान को दिया गया

    लखनऊ, 30 दिसम्बर 2019: साहित्य समाज को आइना है। साहित्य साधना को यदि जातीय बंधनों में बांटने का प्रयास करेंगे या संक्रीण भावनाओं में बांधने का प्रयास करेंगे तो इससे साधना भंग होगी। यदि साधना भंग हुई तो समाज व राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति होगी। दिग्गभर्मित समाज कभी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकता। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के स्थापना दिवस पर कही। वे हिंन्दी संस्थान में आयोजित पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वर्ष 2018 का पांच लाख की धनराशि वाला सर्वोच्च भारत भारती सम्मान पटना की डॉ. उषा किरन खान को दिया गया।

    उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की व्यवस्था में सामरिकता का दर्शन देता है। इसकी व्यवस्था को निरंतर प्रगति की ओर ले जाना हम सबका सामूहिक दायित्व है। साहित्य समाज को एक नई दिशा में लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करता है। साहित्य साधना में लगे लोगों के लिए यह एक चुनौती है, क्याकि बीच-बीच में आकर कुछ लोग इसे भटकाने की कोशिश करते हैं। राष्ट्र की चेतना में लगे लोगों के लिए बीच-बीच में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को उन सबसे लड़ते हुए आगे बढ़ना है।

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी में अपने अभिभाषणों के माध्यम से न केवल दुनिया को अपने देश की ओर आकर्षित करते हैं, अपितु दुनिया को देश की ताकत का एहसास भी कराते हैं। उनके अभिभाषणों से पूरे विश्व में लोगों ने भारत के शक्ति का एहसास किया है। इससे भारत का गौरव बढ़ा है। इसके साथ ही हिन्दी भाषा को भी काफी सम्मान मिला है।

    मुख्यमंत्री ने सभी साहित्यकारों से अपील की कि हमें समाज की ज्वलंत समस्याओं को एक रचनात्मक दिशा देने के लिए अपनी लेखनी से ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिनमें व्यापक लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण का भाव निहित हो।

    हृदय नारायण दीक्षित ने की अध्यक्षता:

    विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पांच लाख की धनराशि वाला सर्वोच्च भारत भारती सम्मान पटना की डॉ. उषा किरन खान को दिया गया। इसके अलावा चार लाख धन राशि वाला लोहिया साहित्य सम्मान पटियाला के डॉ. मनमोहन सहगल, हिंदी गौरव सम्मान वाराणसी के डॉ. बदरीनाथ कपूर, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान भागलपुर के भगवान सिंह, पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान लखनऊ के डॉ. ओम प्रकाश पांडेय, अवन्तीबाई साहित्य सम्मान दिल्ली के कमल कुमार, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान मणिपुर हिंदी परिषद इम्फाल को दिया जाएगा। इसके अलावा दो लाख धनराशि वाला साहित्य भूषण सम्मान समेत अन्य विभिन्न श्रेणियों में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

    साहित्य भूषण सम्मान:

    डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल (लखनऊ), वीरेंद्र आस्तिक कानपुर, जगतगुरु रामानन्दाचार्य (स्वामी रामभद्राचार्य), रामदेव लाल विभोर (लखनऊ), डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी गोरखपुर, डॉ. पूरन चन्द टंडन दिल्ली, सुरेश बाबू मिश्र बरेली, डॉ. प्रताप नारायण मिश्र बाराबंकी, डॉ. रामसनेही लाल शर्मा फिरोजाबाद, डॉ. सूर्यपाल सिंह गोंडा, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा उन्नाव, डॉ. इन्दीवर पाण्डेय वाराणसी, डॉ. शशि तिवारी आगरा, नवनीत मिश्र लखनऊ, जगदीश तोमरए ग्वालियर, डॉ. बद्री प्रसाद पंचोली अजमेर, डॉ. भगवान शरण भारद्वाज बरेली, डॉ. उषा चौधरी लखनऊ, डॉ. श्यामसुन्दर दुबे मध्य प्रदेश, अशोक अग्रवाल हापुड़।

    बाल साहित्य भारती सम्मान:

    (सम्मान राशि- दो लाख) डॉ. भैरूलाल गर्ग (भीलवाड़ा), सूर्य कुमार पांडेय (लखनऊ), संजीव जायसवाल संजय (लखनऊ) को दिया गया। इसके अतिरिक्त लोक भूषण सम्मान : डॉ. शांति जैन, पटना को, कला भूषण सम्मान : मनोज कुमार सिंह, गाजियाबाद, विद्या भूषण सम्मान : डॉ. जगमोहन सिंह राजपूत, नोएडा, विज्ञान भूषण सम्मान : डॉ. प्रेमचंद स्वर्णकार, दामोह, पत्रकारिता भूषण : डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, लखनऊ, प्रवासी भारती हिंदी भूषण सम्मान : डॉ. उदय नारायण गंगू, मॉरीशस को दिया गया। बाल साहित्य सम्मान सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान : सुषमा श्रीवास्तव लखनऊ, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान : रामकुमार गुप्ता, खीरी, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान : डॉ. राकेश चक्र, मुरादाबाद, शिक्षार्थी बाल चित्रकारी सम्मान : सुखवंत कलसी, कानपुर को दिया गया।

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading