Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    समाज का सहज संवाद

    By December 13, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारतीय चिंतन में संवाद का बहुत महत्व रहा है। यह हमारे दर्शन का अत्यंत सहिष्णु पक्ष रहा है। दैनिक जागरण ने इसी पर परम्परा को नए कलेवर के साथ प्रस्तुत किया है। यह साहित्य संवाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अभिव्यक्ति की सँवादी है। इसमे अपने क्षेत्र के दिग्गजों के साथ आमजन की भी सहभागिता थी। वह भी अपने प्रश्नों के साथ इसमें शामिल हुए।

    इसके प्रथम औपचारिक सत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और प्रसिद्ध लेखक हृदय नारायण दीक्षित ने विचार व्यक्त किये। समाज का गठन संवाद से होता है। प्रकृति भी संवाद करती है। आकाश की तरफ देखने से लगता है कि चंद्रमा अक्सर तारों से बात करता है। आकाश गंगा भी संवाद के अनुरूप देखी गई। इसे आकाश की गंगा कह कर सम्मानित किया गया।

    विश्वमित्र व गंगा के बीच संवाद होता है। विश्वमित्र ने कहा कि आप पृथ्वी पर आइए। गंगा कहती है कि मैं वैसे ही नीचे आती हूँ जैसे मां बच्चों को दूध पिलाती है। इस तरह संवाद से गंगा माता हो गई। यहां पशु पक्षियों के बीच भी संवाद को जाना पहचाना गया। इस संवाद से पशु पक्षियों के प्रति करुणा का भाव जागृत हुआ।
    के बीच भी संवाद होता है। काक भुसुंडि का संवाद प्रसिद्ध है।

    शिव पार्वती का संवाद अमर है। सभा समिति जैसी संवाद संस्थाएं प्राचीन भारत मे रही है। आधुनिक प्रजातंत्र में ऐसी संस्थाए है। लेकिन वैदिक सभा समिति में प्रीति पूर्ण संवाद होता था। अब उसका अभाव है। पूरा वैदिक साहित्य संवाद पर आधारित है। पृकृति में साहित्य, छंद, लय बाध्यता है।

    ऋषियों ने इसे देखा, समझा इसलिए संवाद किया कि मनुष्य का जीवन भी लय बद्ध हो। इसी के लिए धर्म का प्रादुर्भाव हुआ। इसमें भी संवाद की पूरी गुंजाइश छोड़ी गई। भारत जैसे अभिव्यक्ति की आजादी व संवाद की परम्परा विश्व में कहीं नहीं रही।


    प्रकृति के रहस्य जानने की जिज्ञाषा हमारे देश मे अति प्राचीन काल से रही है। यह जिज्ञाषा सदैव रहा। ब्रह्मांड का चिंतन हुआ, पृथ्वी के केंद्र पर विचार हुआ। ज्ञान व विज्ञान को मिलाकर अनुसंधान किये गए। वर्तमान पीढ़ी का प्राचीन के बारे में संशय रहा है। लेकिन भारतीय संस्कृति में इस संशय का समाधान भी संवाद से होता है। यहां संशय के बाद भी टकराव नहीं है। पश्चिमी सभ्यता ने ही टकराव को बढ़ाया है।

    भारत व अन्य देशों की आधुनिकता में अंतर होना चाहिए। हमारी परंपरा हमारे अतीत की विरासत से पृथक नहीं होनी चाहिए। ऋग्वेद में वरुण देव हस्तक्षेप करते दिखाई दिए। कहा गया कि वह ईश्वर जैसे दिखते है। ईश्वर करुणा दया करने वाले है। यह पुचकारने वाले ईश्वर की कल्पना थी। विदेशी सभ्यता में माना गया कि ईश्वर पापियों का उद्धार करते है सजा देते है। इस धारणा में भय था। इसमें भय था।

    भारत के जीवन दर्शन में जिज्ञाषा है। यह नहीं कहा कि जो लिखा गया, वह अंतिम सत्य है। भारतीय चिंतन में संवाद है।
    वैज्ञानिक खोज करते है कि पृथ्वी कैसे चलती है। हमारे यहां ईश्वर के दर्शन की जिज्ञाषा है।

    ऋग्वेद की शैली संवाद की है। विज्ञान और भारत के धर्म में के बीच अलगाव नहीं है। दोनों मिल कर आगे बढ़ें। ऋग्वेद में मधु शब्द प्रसन्नता उत्साह के लिए प्रयुक्त किया गया। इसमें वार्ता, संवाद, जल प्रकृति ,ज्ञान, अभिलाषा आदि सभी के मधु होने की कल्पना की गई। भारतीय संस्कृति, सभ्यता ,विचार, जीवन मूल्यों के अनुरूप होने वाले कार्य अनुष्ठान बन जाते है। यह हमको लोकरंजन की ओर ले जाती है। ऐसा जीवन ही समाज के अनुकूल होता है।

    Keep Reading

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading