लखनऊ, 03 अप्रैल 2019: तितिक्षा फाउंडेशन द्वारा गोमतीनगर के विशाल खण्ड तीन व चार सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही दोनों खंडों के बीच वाले मार्ग पर मिरर भी स्थापित किया गया।
बता दें कि दिनेश पाठक और रीना पाठक पिछले कुछ समय से इसी को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है। इस अवसर पर विशाल खण्ड तीन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ आर सी मिश्रा, राकेश अग्रवाल, मनोहर श्याम श्रीवास्तव, निरुपमा, कर्नल पीयूष अग्निहोत्री, रीनी पांडेय, अशोक सक्सेना पंकज, विवेक, सन्तोष पांडेय, ए के पंत सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।







