Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की जयंती पर सम्मानित हुईं हस्तियां

    By July 19, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 497
    • हरीश कपूर, मयंक रंजन, सुशील कुमार बच्चा, अनुराग साहू का हुआ सम्मान
    • विद्यार्थियों को राष्ट्रीयता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में मिले ईनाम

    लखनऊ,19 जुलाई 2019: स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की 114वीं जयंती, शुक्रवार 19 जुलाई को स्मृति दिवस के रूप में डालीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय लाहौरगंज परिसर में मनायी गई। समारोह में सक्रीय समाजसेवी निराला नगर निवासी हरीश कपूर, लखनऊ महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन, इन्दिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा और डालीगंज स्थित प्रतिष्ठित माधव मंदिर से निकलने वाली भव्य जगन्नाथ यात्रा के युवा संयोजक, अनुराग साहू का सम्मान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने शॉल पहना कर किया। सुधीर हलवासिया ने डालीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

    समारोह की अध्यक्षता जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने की। इस अवसर पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के 82 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा और राष्ट्रीय फूल कमल बनाए। सराहनीय प्रतिभागिता के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कारों के बजाए सभी विद्यार्थियों को ईनाम वितरित किये गए।

    कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि हरीश कपूर मानव के मृत शरीर को संरक्षित करने के लिए वातानुकूलित बाक्स नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। सुशील कुमार बच्चा अब तक शहर में 500 से अधिक रक्तदान करवा चुके हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए गोमती स्वच्छता अभियान और गौरैया बचाओं अभियान का भी संचालन किया है।

    मयंक रंजन बीते 24 सालों से युवा महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं को देश विदेश में पहचान दिलवा रहे हैं। अनुराग साहू, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविरों के साथ साथ उपेक्षित बच्चों को संस्कारित करने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों से कर रहे हैं। सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या शमीम अख्तर, अध्यापक प्रशांत मिश्रा, अनीता पाण्डेय, इंचार्ज अध्यापिका सुनीता शुक्ला और रेखा तिवारी सहित संस्था वरिष्ठ सदस्य प्रदीप नागर, बिहारी लाल साहू, अशोक वाल्मीकि का भी अभिनंदन किया गया। भारतीयम् संस्था के संस्थापक निदेशक पुनीत अस्थाना ने सम्मानित होने वाले समाजसेवियों के योगदान का विवरण दिया।

    #डॉ. दरबारी लाल अस्थाना

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading