लखनऊ, 09 जून। परस्पर सकारात्मक संवाद से स्वस्थ समाज की स्थापना होती है। लोगों के बीच सद्भाव बना रहता है। महानगरों की आधुनिक जीवन शैली ने एकाकी चिंतन को बढ़ाया है। इससे अनेक प्रकार की समस्याएं उतपन्न होती है। इससे बचना चाहिए।
यह विचार लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने व्यक्त किये। वह विशाल खण्ड तीन गोमतीनगर कल्याण समिति की नई दिग्दर्शिता का लोकार्पण कर रही थी। उन्होंने कहा कि लखनऊ को आदर्श स्मार्ट सिटी बनाने में नगर निगम, सरकार के साथ साथ महानगर के सभी नागरिकों को अपने दायित्वों का निर्वाह करना है। स्वछता के लिए भी सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए। इसके पहले स्थानीय सभासद रामकृष्ण यादव ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ आर सी मिश्र, संचालन राकेश अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर आर आर सिंह, के सी वर्मा, बीएल तिवारी,जय सिंह मौर्य,यस सी यादव, आर के पांडेय,पुष्पा कनौजिया, आर आर गंगवार,सन्तोष पांडेय, के सी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विशाल खण्ड तीन के निवासी मौजूद थे।







